जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चहनिया और सकलडीहा कस्बे में घूमी फूड चेकिंग मोबाइल वैन, बड़ी मुश्किल से लिया एक सैंपल

अधिकारियों ने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद, खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

एक बार फिर घूमने लगी है सैंपलिंग वाली टीम

नवरात्रि और दशहरा से पहले फिर शुरू हुयी  खानापूर्ति

चंदौली में खाद्य विभाग का अभियान हुआ शुरू

फलाहार के नमूने लेकर की गयी है जांच 

चंदौली, उत्तर प्रदेश - आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को देखते हुए, आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी चंदौली के आदेश पर, आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, चंदौली के चहनिया और सकलडीहा कस्बों में 'फूड चेकिंग मोबाइल वैन' के माध्यम से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

सहायक आयुक्त खाद्य कुलदीप सिंह के निर्देशन और उप जिलाधिकारी सकलडीहा के सहयोग से यह अभियान चलाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने विशेष रूप से फलाहार और मिठाइयों की दुकानों पर ध्यान केंद्रित किया।

चहनिया कस्बे में, एक मिठाई की दुकान से बर्फी का एक नमूना लिया गया। यह कार्रवाई एक शिकायत के निस्तारण के संबंध में की गई थी, जो आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर दर्ज थी। नमूने को जांच के लिए लखनऊ स्थित खाद्य विश्लेषक के पास भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद, खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालजीत यादव, मनोज कुमार गोंड और रणधीर सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौजूद थे। इस तरह के अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहारों के दौरान लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिलें।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*