जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

राज्यसभा में गूंजा चंदौली : सांसद दर्शना सिंह ने खाद्य प्रसंस्करण यूनिट की रखी मांग

 राज्यसभा की सांसद श्रीमती दर्शना सिंह ने स्पेशल मेंशन के माध्यम से जिले में आधुनिक Food Processing Unit स्थापित करने की जोरदार मांग की।
 

राज्यसभा दर्शना सिंह की ओर से पहल


 स्पेशल मेंशन के माध्यम से चंदौली जिले के लिए मांगी यूनिट


 जिले में आधुनिक Food Processing Unit स्थापित करने की मांग

राज्यसभा में आज चंदौली के किसानों की आवाज़ मुखर हुई, जब सांसद श्रीमती दर्शना सिंह ने स्पेशल मेंशन के माध्यम से जिले में आधुनिक Food Processing Unit स्थापित करने की जोरदार मांग की। उन्होंने कहा कि चंदौली “धान का कटोरा” है, जहाँ 70% से अधिक आबादी खेती पर निर्भर है और प्रतिवर्ष करीब 4.25 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन होता है, लेकिन प्रसंस्करण इकाई के अभाव में किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता।

Rajya Sabha initiative by Darshana Singh Chandauli district through special mention Demand for food processing unit in Chandauli
राज्यसभा में खाद्य प्रसंस्करण यूनिट की मांग रखती सांसद दर्शना सिंह

सांसद ने बताया कि चंदौली में धान के साथ-साथ टमाटर, हरी मिर्च, स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट व केला सहित कई मूल्यवान फसलें पैदा होती हैं। प्रसंस्करण एवं कोल्ड चेन की कमी के कारण उपज का बड़ा हिस्सा खराब हो जाता है, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की नीतियों से कृषि सेक्टर में बड़े बदलाव आए हैं। Food Processing Unit बनने से किसानों की आय बढ़ेगी, महिलाओं–युवाओं को रोजगार मिलेगा, स्वयं सहायता समूह सशक्त होंगे और चंदौली कृषि निर्यात हब बनने की दिशा में अग्रसर होगा।

सांसद ने सरकार से अनुरोध किया कि चंदौली की मिट्टी की क्षमता, संसाधन और रणनीतिक लोकेशन को देखते हुए परियोजना को शीघ्र स्वीकृति दी जाए, ताकि किसान कह सकें— “हम सिर्फ अन्नदाता नहीं, आत्मनिर्भर भारत के निर्माता हैं।”

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*