जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली के लाल ने किया कमाल, बना बिहार PCS का टॉपर

चंदौली जिले के लाल गौरव सिंह ने बिहार में अपना कमाल दिखाते हुए लोक सेवा आयोग (पीसीएस) की ओर से आयोजित 65वीं संयुक्त परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर पूरे चंदौली जनपद का नाम रोशन किया है।
 
चंदौली जिले का लाल गौरव सिंह बना बिहार PCS का टॉपर
गौरव सिंह ने चंदौली जिले का नाम किया रौशन 

चंदौली जिले के लाल गौरव सिंह ने बिहार में अपना कमाल दिखाते हुए लोक सेवा आयोग (पीसीएस) की ओर से आयोजित 65वीं संयुक्त परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर पूरे चंदौली जनपद का नाम रोशन किया है। इस खबर के बाद चंदौली के लाल के इस कमाल पर गांव सहित पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है।


बताया जा रहा है कि बरहनी विकास क्षेत्र के जेवरियाबाद गांव निवासी स्वर्गीय मनोज कुमार सिंह और शशि के इकलौते पुत्र गौरव सिंह ने प्रारंभिक सेंट्रल हिंदू ब्यॉइज स्कूल वाराणसी से हासिल की। उसके बाद उन्होंने केआईआईटी विश्वविद्यालय से स्नातक व मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।


इसके बाद गौरव ने 2015 बिहार सरकार में नौकरी शुरू की। इसके साथ ही तैयारी में जुटे रहे। अब बिहार लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा 65वें संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। 

गौरव सिंह के इस तरह की सफलता की जानकारी होते ही मां शशि सिंह और दादा महेंद्र सिंह खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। गौरव ने इसका श्रेय अपने माता शशि व दादा महेंद्र सिंह को दिया है, जिन्होंने हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*