जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जीएसटी टीम को रोका, मुगलसराय कोयला मंडी में हंगामा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, जिले के आला अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। उनके हस्तक्षेप और समझाने-बुझाने के बाद ही व्यापारी शांत हुए और जीएसटी टीम को जाने दिया गया।
 

टैक्स चोरी की शिकायत पर गए थे जीएसटी अधिकारी

एक्शन पर व्यापारियों ने किया रिएक्शन

व्यापारियों ने एकजुट होकर टीम का किया घेराव

चंदौली जिले के मुगलसराय इलाके में स्थित चंदासी कोयला मंडी में उस समय भारी हंगामा और तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब जीएसटी विभाग की एक टीम कोयला व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर सर्वे करने पहुंची। जीएसटी अधिकारी टैक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर दस्तावेजों की जांच कर रहे थे, तभी व्यापारियों ने एकजुट होकर टीम का घेराव कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारियों की गाड़ी को जबरन रोक लिया और रास्ता बंद करने के लिए सामने मोटरसाइकिलें खड़ी कर दीं। इसके बाद, सुरक्षाकर्मियों सहित पूरी टीम को मंडी कार्यालय के अंदर ले जाकर जमकर खरी-खोटी सुनाई। व्यापारियों का आरोप था कि अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के सर्वे करके भय और दहशत का माहौल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की अचानक की गई कार्रवाई से व्यापार बाधित होता है और इसका गलत संदेश जाता है।

GST team stopped

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, जिले के आला अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। उनके हस्तक्षेप और समझाने-बुझाने के बाद ही व्यापारी शांत हुए और जीएसटी टीम को जाने दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही थी और कर चोरी की शिकायतों की जांच के लिए यह आवश्यक था।

GST team stopped

यह घटना स्थानीय प्रशासन और व्यापारियों के बीच टकराव का कारण बन गई है। फिलहाल, उच्च अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। चंदौली की इस घटना ने अब शासन स्तर पर भी ध्यान आकर्षित किया है और यह चर्चा का विषय बन गई है कि क्या जीएसटी अधिकारी अपनी कार्रवाई में और अधिक पारदर्शिता बरत सकते हैं या व्यापारियों को भी कानून का पालन करते हुए सहयोग करना चाहिए।

GST team stopped

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*