जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

साहब की जांच में गायब मिले नौगढ़ में हेड मास्टर विजय पाठक, नोटिस जारी

चंदौली जिले के सरकारी महकमे कितने भी हाईटेक हो जाए, लेकिन सरकारी स्कूलों में स्थितियां सुधरने का नाम नहीं ले रही।
 

एबीएसए अवधेश नारायण सिंह ने की जांच

गायब मिले नौगढ़ में हेड मास्टर विजय पाठक

चंदौली जिले के सरकारी महकमे कितने भी हाईटेक हो जाए, लेकिन सरकारी स्कूलों में स्थितियां सुधरने का नाम नहीं ले रही। स्कूलों से शिक्षक तो छोड़िए हेड मास्टर तक गायब रहते हैं। मंगलवार को शिकायत पर जांच हुई तो नौगढ़ के पथरौर गांव के स्कूल में हेड मास्टर विजय पाठक गुरुजी गायब मिले।


चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए गांव के  प्रधान, एबीएसए स्कूलों में पहुंचकर बच्चों की क्लास ले रहे हैं। वहीं सीधे इस मूल काम से जुड़े शिक्षक व हेडमास्टर काफी संख्या में स्कूलों से नदारद मिल रहे हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि बच्चों को पता ही नहीं रहता, उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षक आज स्कूल आएंगे भी कि नहीं।

आपको बता दें कि  ऐसा ही एक मामला नौगढ़ में मंगलवार को सामने आया।  शिकायत पर एबीएसए अवधेश नारायण सिंह ने जांच पड़ताल कराई तो  हेड मास्टर विजय पाठक बिना छुट्टी के स्कूल से गायब मिले। गांव के  प्रधान कृष्ण कुमार की मानें तो जब स्कूल के शिक्षक ही स्कूलों से नदारद हों तो ऐसे में शिक्षा का स्तर कैसे सुधरेगा।


प्राथमिक विद्यालय पथरौर के बच्चों के हाथ में कॉपी-किताब तो नजर आ रहे थे, बच्चों ने कहा कि हम पढऩा चाहते हैं, लेकिन हमारे हेड मास्टर व शिक्षकों का पता नहीं है। बच्चों ने कहा कि साहब हमारे प्रधान पाठक को ढूंढ कर ला दीजिए, ताकि हम भी अन्य बच्चों की तरह पढ़ाई कर सकें।


एबीएसए अवधेश नारायण सिंह के निर्देश पर एआर पी जयप्रकाश सिंह यादव ने प्राथमिक विद्यालय पथरौर का निरीक्षण किया तो प्रधान पाठक वहां नहीं मिले लेकिन अक्सर गायब रहने वाले सहायक अध्यापक विकास कुमार मौजूद थे। गांव के लोगों का कहना है कि इस विद्यालय के मास्टर पारी बांधकर नौकरी करते हैं। हेड मास्टर विजय पाठक और सहायक अध्यापक विकास कुमार पारी बांधकर स्कूल आते हैं।

एबीएसए अवधेश नारायण बोले

शिकायत मिलने पर प्राथमिक विद्यालय पथरौर का निरीक्षण ए पी के द्वारा किया गया है। हेड मास्टर विजय पाठक 2 दिन से  गायब हैं। स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई होगी

                                                                                                                               

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*