जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

श्री दुर्गा संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मुस्लिम छात्रा को मिला सम्मान, संस्कृत संस्थान ने किया सम्मानित

इसमें प्रवेशिका से लेकर उत्तर मध्यमा के छात्रों को छात्रवृत्ति योजना में चेक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को इस दौरान छात्रवृत्ति दी गई।
 

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के स्थापना दिवस पर दुर्गा संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा को किया गया सम्मानित

छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का चेक देकर सम्मानित

चंदौली जिले के श्री दुर्गा संस्कृत उच्चतर माध्यमिक ( श्री दुर्गा संस्कृत पाठशाला) छत्रपुरा सैयदराजा जनपद चंदौली की छात्रा मुर्शीद बेगम को 31 दिसंबर 2023 को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम  6000 की छात्रवृत्ति देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया।

 बता दें कि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर  रविवार को संस्कृत पढ़ने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया।  इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के संस्कृत प्रवेशिका से उतर माध्यम तक के बच्चों को छात्रवृत्ति देने का कार्य किया गया।
इसमें प्रवेशिका से लेकर उत्तर मध्यमा के छात्रों को छात्रवृत्ति योजना में चेक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को इस दौरान छात्रवृत्ति दी गई।

Mursheed Begam Sanskrit Sansthan

कार्यक्रम में श्री दुर्गा संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छत्रपुरा  सैयदराजा की छात्रा मुर्शीदा बेगम पुत्री मु. हयात को उत्तर मध्यमा की छात्रवृत्ति ₹6000 का चेक मिला। इस चेक को जितेंद्र कुमार, अपर सचिव  भाषा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार तथा विनय श्रीवास्तव निदेशक उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान ने अपने हाथों से देकर छात्रा का सम्मान किया।

वहीं इस दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न  संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों की  छात्र व छात्राएं को 2023-24 की छात्रवृत्ति का चेक वितरीत कर स्थापना दिवस मनाया गया। छात्रवृत्ति देने की इस योजना का आज स्थापना दिवस पर शुभारंभ किया गया है। जिसमें प्रवेशिका से लेकर प्रथम तक के छात्रों को ₹2000 की छात्रवृत्ति तथा पूर्व मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय के छात्रों को ₹5000 तथा उत्तर मध्यमा के छात्रों को 6000 का चेक दिया गया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*