AR को-ऑपरेटिव बोले- चंदौली जिले में खाद की कमी नहीं, सारी वायरल खबरें गलत
चंदौली में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता
सोशल मीडिया पर वायरल खबर भ्रामक और निराधार
खाद न मिलने पर इन मोबाइल नंबरों पर करें कॉल
चंदौली जिले में यूरिया खाद की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरें भ्रामक और निराधार हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है।
वायरल वीडियो का सच
सहायक निबंधक सहकारी समितियां (एआर कॉपरेटिव) श्रीप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि नौगढ़ तहसील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़कर हंगामा कर रहा था। जब इस मामले की जांच की गई, तो उसके परिजनों ने बताया कि व्यक्ति, जिसका नाम मनोहर है, पारिवारिक कारणों से मानसिक रूप से परेशान है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें खाद की कोई समस्या नहीं है और पर्याप्त मात्रा में खाद सहकारी समिति से मिल रही है।
किसानों से अपील
एआर कॉपरेटिव ने किसानों से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि जनपद में उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है:
- यूरिया: 9,600 मीट्रिक टन
- डीएपी: 2,327 मीट्रिक टन
- म्यूरेट ऑफ पोटाश: 622 मीट्रिक टन
- एनपीकेएस: 2,376 मीट्रिक टन
- एसएसपी: 7,386 मीट्रिक टन
उन्होंने यह भी बताया कि अगर किसी किसान को खाद से संबंधित कोई भी समस्या होती है, तो वे तुरंत मोबाइल नंबर tel:98395 21236 या tel:7839882312 पर फोन कर सकते हैं। समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








