जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

IAS अनुराग यादव व जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने देखा फिश मार्केट का हाल

निरीक्षण के दौरान सचिव अनुराग यादव एवं जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन तीनों कॉम्प्लेक्स की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया।
 

अधिकारी द्वय ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लाभार्थियों के प्रोजेक्ट का किया अवलोकन

मत्स्य पालकों के कार्यों को सराहा

चंदौली जिले में सचिव उत्तर प्रदेश कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं आयात प्रोत्साहन विभाग लखनऊ  अनुराग यादव (आईएएस) एवं जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने स्टेट ऑफ आर्ट होलसेल फिश मार्केट स्थान नवीन मण्डी चन्दौली का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव अनुराग यादव एवं जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन तीनों कॉम्प्लेक्स की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया।

IAS Anurag Yadav and DM Nikhil Tikaram Inspection

मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यह निर्माणाधीन परियोजना जुलाई 2024 तक पूर्ण कर ली जाएगी। इस परियोजना के पूर्ण हो जाने के बाद यह ट्रेडिंग सेंटर के रूप में स्थापित होगा और इससे पूर्वांचल के सभी जनपदों के मत्स्य पालकों को इसका लाभ मिलेगा।

IAS Anurag Yadav and DM Nikhil Tikaram Inspection

  तत्पश्चात प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में निर्मित श्रीमती अनीता सिंह पत्नी विकास सिंह ग्राम-झांसी पोस्ट-लौंदा चन्दौली का वृहद आरएएस को देखा गया एवं लाभार्थी से परियोजना की विस्तृत जानकारी ली गयी। निर्मित परियोजना की प्रशंसा की गयी। तत्पश्चात ग्राम-इमिलिया विकास खण्ड-बरहनी में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में निर्मित अखिलेश सिंह एवं साहब सिंह के तालाब का निरीक्षण किया गया एवं मत्स्य पालकों से मत्स्य पालन की जानकारी ली गयी।

IAS Anurag Yadav and DM Nikhil Tikaram Inspection

 इसके साथ ही अधिकारी द्वय ने  इशानी एफपीओ और इशानी एफपीओ के अंतर्गत सीड प्रोसेसिंग प्लांट और आदम चीनी धान, मत्स्य प्रोजेक्ट का अवलोकन कर सभी प्रगतिशील मत्स्य पालक किसान भाइयों की सराहना की और मत्स्य प्रोजेक्ट, सीड प्रोसेसिंग प्लांट को भविष्य में आगे ले जाने को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
      
 इस अवसर पर उप निदेशक मण्डी एसके वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य रवीन्द्र प्रसाद, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक विकास कुमार अन्य अधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*