जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

इंडिया गठबंधन का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट में घुसे कार्यकर्ता, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

चंदौली में आज इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट परिसर में जा घुसे। मुख्य न्यायाधीश ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए इस प्रदर्शन से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 
 

चंदौली में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन

पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ घुसे कार्यकर्ता

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

कलेक्ट्रेट परिसर में मची भारी अफरा-तफरी

धरना स्थल पर जमकर हुई नारेबाजी

चंदौली में आज इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता मुख्य न्यायाधीश ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गरमा गया और स्थिति को संभालने में प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।


बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट में घुसे कार्यकर्ता
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी धक्का-मुक्की देखने को मिली। पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट जा रहे लोगों को रोकने के लिए भारी बैरिकेडिंग लगा रखी थी। हालांकि, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए जबरन जिलाधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट) परिसर में दाखिल हो गए।

india-alliance-protest-gyanesh-kumar-resignation-demand

पुलिस प्रशासन में मची अफरा-तफरी
कलेक्ट्रेट की तरफ अचानक बढ़े प्रदर्शनकारियों को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन आक्रोशित भीड़ के आगे उनकी एक न चली। देखते ही देखते पूरा कलेक्ट्रेट परिसर नारों से गूंज उठा।

धरना स्थल पर डटे रहे गठबंधन के नेता
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान गठबंधन के कार्यकर्ता दो हिस्सों में बंट गए थे। एक धड़ा जहां सुरक्षा घेरा तोड़कर कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंच गया, वहीं दूसरा धड़ा पूर्व निर्धारित धरना स्थल पर बैठकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करता रहा और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*