चंदौली जिले में गेंहू की सिंचाई के लिए नहर चलाने की मांग, भारतीय किसान संघ की मांग
चंदौली जिले के नियामताबाद क्षेत्र के भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को विकास खंड के एकौनी गांव में जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के आवास पर हुई। इस दौरान काशी प्रान्त के भैयाराम मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता जताई गई। वहीं नहर का संचालन 25 दिसम्बर से शुरू करने की मांग जिला प्रशासन से की गई।
इस दौरान काशी प्रान्त के उपाध्यक्ष सन्तोष मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश का अधिवेशन लखनऊ में बीते दिनों हुआ। इसमें वाराणसी जिले के सिन्धोरा गांव निवासी भैया राम मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह काशी प्रान्त के लिए गौरव की बात है। वही जिले के अखिलेश सिंह को उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसान संघ की जिला इकाई प्रदेश नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करती है। कहा कि प्रदेश अधिवेशन में चन्दौली जिले के शहाबगंज विकासखंड को दस हजार सदस्यता पूर्ण करने पर अधिवेशन में शहाबगंज खंड के मंत्री गोपाल पाण्डेय को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।
वही जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि इस बार पछुआ हवा के कारण गेहूं की बुआई के बाद जमीन की नमी तेजी से कम हो रही है। इसलिए किसान संघ जिलाधिकारी से मांग करता है कि नहर का संचालन 25 दिसंबर से किया जाए।
इस मौके पर विवेक पांडेय, अर्जुन सिंह, तेजू यादव, सहती पाल, जय प्रकाश सिंह, लवकुश तिवारी, सुनील सिंह, संदीप यादव आदि रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*