जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ISO प्रमाणित होंगी ग्राम पंचायतें, मिलेगा ISO का प्रमाण पत्र, पंचायतों को 10 मानकों पर उतरना होगा खरा

चंदौली जनपद में विकास व अन्य मानकों को पूरा करने वाली पंचायतों को आइएसओ (अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन) प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस व्यवस्था के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
 

 चंदौली के ग्राम प्रधानों के पास बड़ा मौका

पा सकते हैं ISO का प्रमाण पत्र

जानिए क्या होगा इससे गांव वालों को फायदा

 आवेदन करने के बाद  टीम करेगी स्थलीय वेरीफिकेशन

चंदौली जनपद में विकास व अन्य मानकों को पूरा करने वाली पंचायतों को आइएसओ (अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन) प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस व्यवस्था के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए सभी पंचायतों से आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद पंचायतों का मानक प्रदान करने वाली टीम स्थलीय निरीक्षण करेगी। सभी व्यवस्थाएं मिलने पर ही ग्राम पंचायत को आइएसओ प्रमाण पत्र दिया जाएगा। 


बताया जा रहा है कि जनपद में 734 ग्राम पंचायतें हैं। विभिन्न मदों से यहां विकास कार्य कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त सरकारी संस्थाएं भी हैं। इनमें कर्मचारी, अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। शासन से मिले निर्देश के अनुसार, जो पंचायत तय किए गए 10 मानकों पर खरा उतरेगी, उसको आइएसओ प्रमाण पत्र मिलेगा। पंचायत को आइएसओ प्रमाण पत्र के लिए आवेदन भरकर जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन की टीम ग्राम पंचायत में जाकर स्थलीय अवलोकन कर मानकों की पड़ताल करेगी। इसके बाद रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट में सबकुछ ठीक रहा तो संबंधित ग्राम पंचायत को आइएसओ प्रमाण पत्र मिलेगा। 

ये मानक करने होंगे पूर्ण :


 ग्राम पंचायत में माडल पंचायत भवन के साथ जन सेवा केंद्र क्रियाशील हो। ग्राम पंचायत में मानव संसाधन पर्याप्त हों। ग्राम प्रधान के साथ ही पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक व सफाई कर्मचारी तैनात हो। ग्राम पंचायत के रिकार्ड को संरक्षित रखने की व्यवस्था हो। ग्राम पंचायत सचिवालय में महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय होना चाहिए। 


ग्राम पंचायत में पर्याप्त मात्रा में वित्तीय संसाधन हों और पिछले एक या दो वर्ष में राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर पुरस्कार मिल चुका हो। इसके साथ ही ग्राम प्रधान व सचिव को पंचायत में संचालित केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का विस्तृत जानकारी होनी चाहिए।


इस सम्बंध में जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा का कहना है कि सभी ग्राम प्रधान व सचिव को आइएसओ के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए गए है। सभी ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र लेना जरूरी है। इसमें लापरवाही करने पर कार्रवाई होगी।

                                                                                                                                                                              

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*

News Hub