जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

‌ दिव्यांगों ने कंबल को लेकर सुशील सिंह पर हुए गुस्सा, हंगामा करके कर दिया चक्का जाम, पुलिस ने आश्वासन देकर कराया शांत, जानिए क्या है पूरा मामला

जैसे ही सूचना अलीनगर पुलिस को मिली उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर दिव्यांगों को शांत कराया।  इस पर भी वे नहीं माने। जब थाना प्रभारी ने अपनी ओर से सभी दिव्यांगों को कंबल वितरित किए जाने का आश्वासन दिया तब जाकर वे माने।
 

 सैयदराजा विधायक ने कंबल बांटने का दिया था आश्वासन

समय पर नहीं पहुंचे तो भड़क गया दिव्यांग लोगों का गुस्सा

अलीनगर थाना प्रभारी ने दिया कंबल बांटने का आश्वासन

विधायक के आश्वासन पर अजय सिंह ने किया था लोगों को एकत्रित

चंदौली जिले के नियामताबाद ब्लॉक में ठंड को देखते हुए दिव्यांगों ने शनिवार की दोपहर में कंबल वितरण को लेकर विधायक सुशील सिंह का इंतजार कर रहे थे। जब सुशील सिंह मौके पर नहीं पहुंचे तो दिव्यांगों ने चक्का जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसओ शेषधर पाण्डेय मौके पर पहुंचे तो वह गरीबों को अलीनगर थाने ले आए और कंबल बाटकर उन्हें शांत कराया।

Kambal demand

आपको बता दें कि शीतलहर के चलते तमाम ऐसे लोग हैं जिनके पास सर्दी को दूर करने का इंतजाम नहीं है। कड़ाके की ठंड सबसे ज्यादा परेशानी गरीब एवं दिव्यांगों को है। वही भारतीय दिव्यांग यूनियन के पूर्वांचल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में 160 दिव्यांगों ने कंबल वितरण को लेकर नियमताबाद ब्लॉक पहुंचे। वे लोग ब्लॉक परिसर में  टेंट  लगाकर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह का इंतजार करने लगे। जब कई घंटे के बाद विधायक नहीं आए तो दिव्यांगों ने रोड पर निकालकर चक्का जाम कर दिया। लेकिन जैसे ही सूचना अलीनगर पुलिस को मिली उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर दिव्यांगों को शांत कराया।  इस पर भी वे नहीं माने। जब थाना प्रभारी ने अपनी ओर से सभी दिव्यांगों को कंबल वितरित किए जाने का आश्वासन दिया तब जाकर वे माने।

प्रभारी निरीक्षक शेषधर पाण्डेय ने तत्काल करीब 25 कंबल मंगवा कर उनमें वितरित किया। साथ ही जो लोग इससे वंचित रह गए उनका नाम दर्ज कर लिया और सभी को आश्वासन दिया कि जल्द ही उप जिलाधिकारी से बातचीत करके सभी को कंबल वितरित कराया जाएगा।

Kambal demand
इस दौरान अजय बहादुर सिंह ने कहा कि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की ओर से 350 लोगों को कंबल वितरित किए जाने का आश्वासन दिया गया था। इसके लिए नियामताबाद ब्लॉक कार्यालय परिसर में सभी जरूरतमंद सुबह ही जुट गए। कहा कि कई घंटे तक इंतजार करने के बाद भी कम्बल वितरण नहीं हो सका। वही विधायक की ओर से मोबाइल पर वार्ता के दौरान सिर्फ आश्वासन मिलता रहा।

Kambal demand

इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि विधायक सुशील सिंह से मोबाइल से वार्ता हुई। इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अतिथि के रूप में कम्बल वितरित करने के लिए बुलाया गया था। लेकिन व्यस्तता के कारण वहां नहीं जा सका।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*