जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

केशव मौर्या बोले- केवल सांसद चुनने का नहीं, प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव, योगी-मोदी को देखकर दें वोट

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी को 400 से अधिक सीटें देकर तीसरी बात मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है।
 

सपा-सपा और कांग्रेस का खेल खत्म कर देगी जनता

अखिलेश-राहुल देख रहे हैं मुंगेरी लाल के सपने

4 जून को 4 बजे 400 पार होगी भाजपा

चंदौली जिले से बंपर वोट से जीतेंगे महेन्द्र नाथ पांडेय

चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के चुनावी प्रचार के लिए सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज में जनसभा करने आए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी को 400 से अधिक सीटें देकर तीसरी बात मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है। अब कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन की औकात नहीं है कि मोदी को तीसरी बात प्रधानमंत्री बनने से रोक सकें। सपा और कांग्रेस के लोग सत्ता में आने के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

जनता ने सपा और कांग्रेस के 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनाव में सबक सिखाया है और एक बार फिर से 2024 में भाजपा की सरकार बनवाने जा रही है।  केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के 75 सीटों पर चुनाव जीत लड़ रही है और 5 सीटों पर उसके गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी लोग मिलकर उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने जा रहे हैं। विपक्ष का खाता भी नहीं खुलेगा।
 

 

Keshav Maurya Election rally

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जब-जब चुनाव आता है समाजवादी पार्टी के लोग गुंडागर्दी पर उतारू हो जाते हैं। आपने कई जनसभाओं में देखा होगा कि अखिलेश यादव के सामने किस तरह से समाजवादी पार्टी के लोग अराजकता फैलाते हैं। कल  चंदौली जिले में भी समाजवादी पार्टी के लोगों ने किस तरह से अराजकता, तोड़फोड़, गुंडागर्दी का नजारा पेश किया है। आप सोच लीजिए जिसका ट्रेलर ऐसा है, उसकी पिक्चर कैसी होगी। जब चुनाव के समय इतना बवाल कर रहे हैं तो सरकार बनने पर यह लोग क्या-क्या करेंगे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने चंदौली जनपद की जनता से कहा है कि चंदौली जिले के लोग एक बार फिर सपा-बसपा और कांग्रेस का सफाया करके इनको सबक सिखाने की कोशिश करेगी। जनता की असली ताकत का अंदाजा नहीं है और यह झूठ फैलाकर का जनता के मन में डर पैदा कर रहे हैं, लेकिन जनता 400 सीटें भाजपा को देकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का सपना पूरा करने जा रही है। जनता ने 4 जून को 4 बजे 400 पार करने का मन बना लिया है। जनता अपना संकल्प पूरा करने के बाद ही सांस लेगी और इसके लिए हर एक कार्यकर्ता को की जान से जुट जाना है।

Keshav Maurya Election rally

 केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि मोदी ने गारंटी दी है कि देश में सबका साथ और सबका विकास और सबके प्रयास से हो। सबको आगे बढ़ने का मौका मिलना है। इसीलिए 1 जून को सबको जोरदार तरीके से मतदान करना है। आपको याद होगा कि 2014 से 2024 के बीच डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने जितना विकास के कार्य चंदौली लोकसभा में किया है, उतना आसपास कहीं नहीं हुआ है। इसके पहले के सांसद तो इस तरह का काम करने के लिए सोच भी नहीं सकते थे।

 इसके अलावा अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश जनता को बताते हुए कहा कि हर बूथ पर सबको 370 वोट अधिक देना है। जितना वोट  हर बूथ पर 2019 के चुनाव में मिले थे, उसमें 370 वोट जोड़ देना है। इसकी वजह से जीत पक्की हो जाएगी।

Keshav Maurya Election rally

 केशव मौर्य ने कहा कि आज जून महीने का पहला  बड़ा मंगल है और 4 जून को एक बार फिर दूसरा मंगल होगा । इसलिए बड़े मंगल के दिन सब कुछ मंगलमय होगा और देश में एक बार फिर 400 सीटों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की बागडोर संभालेंगे।

 चंदौली की जनता को यह सोचकर वोट देना है कि यह प्रधानी का नहीं बल्कि प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है। इसलिए अपना वोट केवल सांसद महेंद्रनाथ पांडेय को देखकर नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखकर दीजिए, ताकि पूरे जिले का सर्वांगीण विकास हो सके।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*