जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

केशव मौर्य का दावा : सपा-बसपा का उत्तर प्रदेश में नहीं खुलेगा खाता, जनता ठीक कर देगी दिमाग

 केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव हो या राहुल यादव इन लोगों ने 2014 में 2017 में और 2019 के चुनाव में तमाम तरह के दावे किए थे और 2022 में भी इन्होंने चुनाव हार कर हार का चौका लगाया था।
 

उपमुख्यमंत्री बोले- अखिलेश खो चुके हैं मानसिक संतुलन

संसद में बसपा-सपा का एक भी सांसद नहीं होगा

कांग्रेस पार्टी की स्थिति बहुत ही बुरी होने वाली है

चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय  के पक्ष में जनसभा करने आए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से बन रही सरकार को देखकर अखिलेश यादव के मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि 4 जून को सपा-बसपा का उत्तर प्रदेश में खाता नहीं खुलेगा और कांग्रेस पार्टी पूरे देश में आजादी के बाद सबसे बुरे दौर से गुजरने वाली है।

 केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव हो या राहुल यादव इन लोगों ने 2014 में 2017 में और 2019 के चुनाव में तमाम तरह के दावे किए थे और 2022 में भी इन्होंने चुनाव हार कर हार का चौका लगाया था। एक बार फिर जनता इन्हें जवाब देने वाली है। आप लोग 4 जून के बाद देखिएगा कि देश की संसद में बसपा-सपा का एक भी सांसद नहीं होगा। जबकि कांग्रेस पार्टी की बहुत बुरी स्थिति होने वाली है। क्योंकि सपा गुंडागर्दी के लिए, दूसरी ओर बसपा टिकट बेचने के लिए और कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के लिए पूरे देश में विख्यात रही है। इसलिए जनता इन सभी पार्टियों का दिमाग ठीक करने वाली है।

Keshav Maurya

 वहीं आरक्षण के सवाल और संविधान बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी गलत तरीके से आरक्षण देश के अन्य राज्यों में कांग्रेस पार्टी और अन्य दलों के द्वारा दिए गए हैं, वे वापस ले लिए जाएंगे तथा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा संविधान में वर्णित अधिकारों और आरक्षण को ही लागू करने के लिए भारतीय जनता पार्टी अंतिम समय तक संघर्ष करती रहेगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*