जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कीर्ति त्रिपाठी ने पास की पीसीएस की परीक्षा, डिप्टी जेलर के पद पर हुआ सेलेक्शन

बरहनी गांव निवासी कीर्ति त्रिपाठी पीसीएस की परीक्षा पास कर डिप्टी जेलर के पद पर चयनित हुयी है। उनके पिता उपेंद्रनाथ तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज चकिया में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं।
 

कीर्ति के पीसीएस अफसर बनने से गांव में खुशी

बरहनी गांव की रहने वाली है कीर्ति

घर परिवार के साथ-साथ गांव के लोगों में भी प्रसन्नता

चंदौली जिले के नरवन इलाके के बरहनी गांव निवासी उपेंद्र प्रकाश त्रिपाठी की पुत्री कीर्ति त्रिपाठी ने पीसीएस की परीक्षा पास कर लिया। इससे परिजनों व गांववासियों में खुशी व्याप्त है। कीर्ति त्रिपाठी पीसीएस की परीक्षा में 17वां स्थान प्राप्त किया है।

बरहनी गांव निवासी कीर्ति त्रिपाठी पीसीएस की परीक्षा पास कर डिप्टी जेलर के पद पर चयनित हुयी है। उनके पिता उपेंद्रनाथ तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज चकिया में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बिटिया कठिन परिश्रम कर दूसरे अटेम्प्ट में सेल्फ स्टडी कर यह सफलता हासिल की है। पिता उपेंद्र तिवारी ने बताया कि अभी कृति आईएएस  की परीक्षा की तैयारी में लगी हुई है। वहीं उसके चाचा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी त्रिपाठी व बड़े पिता श्रीशदत्त त्रिपाठी झारखंड में जिला जज के पद पर हैं।

Kirti Tripathi

इसके सेलेक्शन के बाद बरहनी पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र त्रिपाठी उर्फ बड़े तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। वहीं यशवर्धन सिंह ने कहा कि आज कीर्ति त्रिपाठी के इस उपलब्धि से नरवन वासियों का सीना काफी फक्र से ऊंचा हो गया है। शिक्षक की पुत्री के कामयाबी से पूरा शिक्षक समाज भी काफी खुश है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*