जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली के प्रांगण में 3 दिवसीय विराट किसान मेला, ऐसा होगा लाभ

किसानों को अवगत  कराते हुए कहा कि जनपद में बहुप्रतीक्षित चंद्रप्रभा बांध के पुनरुद्धार कार्य हेतु लगभग 12 करोड़ का प्रोजेक्ट का स्वीकृत कराया गया है। मत्स्य मण्डी के निर्माण हेतु 62 करोड़ की लागत का प्रोजेक्ट स्वीकृत हो गया है। 
 

जिले में  एग्रोक्लाइमेटिक जोनवार किसान मेला

21 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगा मेला

जानिए किसानों को आर्गेनिक व मिलेट की खेती पर क्यों दिया गया जोर 

चंदौली कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली के प्रांगण में एग्रोक्लाइमेटिक जोनवार तीन दिवसीय (21.02.2023 से 23.02.2023) विराट किसान मेला (विन्ध्य जोन) का शुभारम्भ जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तीन दिवसीय विराट किसान मेला में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली काला चावल समिति, कृषि निदेशालय ब्यूरो, इफ्को, एफपीओ, ग्रामीण आजिविका मिशन एवं निजी कृषि यंत्र विक्रेताओं द्वारा स्टाल लगाये गये हैं। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, चन्दौली द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं वर्ष 2022-23 की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। 


      kisan mela

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विराट किसान मेला में उपस्थित समस्त किसानों को भाइयों एवं बहनों का धन्यवाद देते हुए कहा कि अपना बहुमूल्य समय निकाल कर मेला में उपस्थित हुये है। किसानों को अवगत  कराते हुए कहा कि जनपद में बहुप्रतीक्षित चंद्रप्रभा बांध के पुनरुद्धार कार्य हेतु लगभग 12 करोड़ का प्रोजेक्ट का स्वीकृत कराया गया है। मत्स्य मण्डी के निर्माण हेतु 62 करोड़ की लागत का प्रोजेक्ट स्वीकृत हो गया है, जल्द ही मत्स्य कृषकों हेतु जनपद में ही मत्स्य मण्डी का निर्माण प्रारम्भ हो जायेगा। 

kisan mela

धान खरीद हेतु जनपद में निर्धारित लक्ष्य 2.50 लाख मीटरी टन के सापेक्ष पारदर्शी रूप से 2.52 लाख मीटरी टन की खरीद की गयी है, जो एक उपलब्धि है। जिलाधिकारी द्वारा मेला में उपस्थित समस्त किसान भाई-बहनों को कृषि विविधिकरण को अपनाते हुए पारम्परिक खेती के अतिरिक्त मत्स्य पालन, औद्योनिक खेती एवं बहुफसली खेती हेतु प्रेरित किया गया। जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि जनपद में किसानों को उन्नत खेती की सभी जानकारियां, प्रशिक्षण दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसान बंधु तीन दिवसीय विराट किसान मेले में आएं, यहां से जानकारी लेकर जाएं, अपने खेतों में प्रयोग करें और लाभ उठाएं। 

उन्होंने किसानों से आर्गेनिक  और मिलेट्स की खेती किए जाने हेतु प्रेरित किया। संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल, वाराणसी के द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान वर्ष 2023 को अन्तराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसके क्रम में उनके द्वारा मिलेट्स (श्री अन्न) की खेती हेतु किसानों को प्रेरित किया। 
     kisan mela      
विराट किसान मेला में जनपद में अग्रणी कृषक रतन कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, रमेश सिंह, अनन्त कुमार सिंह एवं  शैलेन्द्र पाण्डेय कृषि के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने हेतु शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। 
         

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मण्डल, वाराणसी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, एयर कोऑपरेटिव, सहायक निदेशक मत्स्य अन्य विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषक बन्धु उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*