जानिए कौन है और क्या करता है दारोगा को धमकाने वाला शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कैसे आई इतनी हिम्मत..!
फोटो देखकर जानिए किसका करीबी है यह धमकीबाज
अब भाजपा नेता काटने लगे हैं कन्नी
जिनका वह बनाता था भौकाल अब वह झाड़ने लगे हैं पल्ला
चंदौली जिले के सैयदराजा थाने में भाजपा नेताओं व पुलिस बल की मौजूदगी में पुलिस के दारोगा को देखने की चुनौती देते हुए उपनिरीक्षक शिवबाबू यादव के पास तक जाता है। उनके हाथ पर पहले कई बार ठोकता है.. फिर कहता है कि 'हे यादव जी यादव जी तोहके फार देब'... क्या आप जानते हैं कि एक अनुशासित पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पुलिस को खुलेआम चुनौती देने वाले ये साहब कौन हैं और इनका नाम पता क्या है...तो आइए हम आपको इनके बारे में कई और बातें बताते हैं...

इस भाजपा नेता व कार्यकर्ता का नाम शैलेन्द्र प्रताप सिंह और यह मूल रूप से चंदौली जिला मुख्यालय के जसुरी गांव का रहने वाला है, लेकिन वह अपने परिवार के साथ मुगलसराय के विकास नगर इलाके में रहता है। इसके पिता का नाम आदित्य नारायण सिंह है। वह भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर कोई काम धाम करता रहता है।

ऐसा भी कहा जाता है कि वह इसके पहले भी कई मामलों में भाजपा के नेताओं की किरकिरी करा चुका है, लेकिन पार्टी के नेताओं के साथ अभी भी उसके मजबूत कनेक्शन हैं, जिससे उसकी हिम्मत बढ़ती जा रही थी। अब सैयदराजा थाने में इसके खिलाफ 323, 504, 506, 332, व 353 IPC धारा में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया जा चुका है।
ऐसी चर्चा है कि इसकी माता टीचर व पिता रेलवे से जुड़कर कोई काम करते हैं। इसके साथ साथ इसके सोशल मीडिया में एक्टिव एक महिला से कनेक्शन की बात कही जा रही है, जिसने भाजपा की काफी किरकिरी करायी थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।

वह भाजपा के बड़े नेताओं का खासमखास है और उन्हीं के साथ साथ उठता बढ़ता रहता है। उन्हीं लोगों के साथ थाने, पुलिस व अफसरों के यहां आना जाना होता है। इससे वह अपने आप को राजनीतिक रूप से सशक्त मानने लगा था। अब पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला जब मीडिया में हाईलाइट होने लगा है तो भाजपा के नेता कहने लगे हैं कि अब वह पार्टी का सक्रिय सदस्य नहीं है। वह पिछली जिला कार्यकारिणी के कार्यकाल में पार्टी से बाहर जा चुका है। लेकिन वह थाने में क्यों और कैसे पहुंता और किसी गाड़ी के साथ पहुंचा ..उस पर भाजपा नेताओं की बोलती बंद है। इससे साफ लगता है कि ऐसे मनबढ़ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ सांठगांठ व उठना बैठना भाजपा को कैसे महंगा पड़ता जा रहा है। चुनाव की आहट को भांप कर अब वह ऐसे लोगों से कन्नी काटते नजर आ रहे हैं।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






