जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

खेती बारी में नई पहल : कृषि सखियां देंगी महिला किसानों को खेती के टिप्स, अब ये है सरकार की नई योजना

कृषि सखी अपने-अपने विकास खंड की ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन कर महिलाओं को जैविक खेती, रसोई वाटिका, पशुपालन व पोषण वाटिका लगाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।
 

प्रत्येक विकास खंड में पांच-पांच महिलाओं का बनाया जाएगा समूह

किसान पाठशाला के माध्यम से महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

रसोई वाटिका और पोषण वाटिका की भी देंगी जानकारी

चंदौली जिले के ग्रामीण क्षेत्र की आधी आबादी को खेती व पशुपालन का गुर सिखाने के लिए कृषि सखी होंगी। इनका एक समूह बनेगा। एक समूह में पांच महिला होंगी। यह समूह महिलाओं को खेती के टिप्स देगा। इसके जैविक तरीके से निर्धारित मात्रा उर्वरक का प्रयोग व मृदा जांच की जानकारी देंगी। यह व्यवस्था उनकी आय का जरिया बनेगा।

आपको बता दें कि जनपद की 734 ग्राम पंचायतों में कृषि विभाग नौ विकास खंडों में 45 सखी बनाएगा। यह कृषि सखी आजीविका मिशन को सदस्य होंगी। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए यह कार्य करेंगी। प्रत्येक विकास खंड से पांच-पांच सखियों का चयन किया जाएगा।

कृषि सखी अपने-अपने विकास खंड की ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन कर महिलाओं को जैविक खेती, रसोई वाटिका, पशुपालन व पोषण वाटिका लगाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। इससे होने वाले लाभ के विषय में भी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जानकारी प्रदान करेंगी।

कृषि विभाग का मानना है कि महिलाओं के जरिये आसानी से पहुंचाई जा सकती है। प्राकृतिक खेती से लेकर मृदा परीक्षण व रासायनिक उर्वरक के कम प्रयोग करने, पोषण व रसोई वाटिका की जागरुकता के लिए सखी कारगर साबित होंगी।

खेती से जोड़कर स्वावलंबी बनाना उद्देश्य

कृषि क्षेत्र में आधी आबादी की भागीदारी सुनिश्चित करने और उनको स्वावलंबी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। सखी खेती के साथ-साथ पशुपालन से महिलाओं को जोड़कर आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएंगी। महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो खुशहाली आएगी।

इस संबंध में उप निदेशक कृषि भीमसेन ने बताया कि महिलाओं को कृषि व पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विभाग कृषि सखियों की तैनाती पर विचार कर रहा है। कृषि सखी किसान पाठशाला का आयोजन कर गांव की महिलाओं को जैविक खेती, पशुपालन, मिट्टी की जांच, किचन गार्डन के लिए प्रेरित करेंगी। प्रारंभिक चरण में ब्लाक में सखियों को तैनात करने की तैयारी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*