जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चुनावी खर्चे में सबसे आगे निकले 'पांडेय-बाबा', सपा-बसपा छूटे पीछे

चंदौली जिले में लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने अपना लेखा-जोखा देना शुरू कर दिया है। पार्टी प्रत्याशियों के द्वारा चुनावी खर्च के लेखा मिलान के लिए प्रेक्षक ऋषि कुमार बिसेन की उपस्थिति में शुक्रवार को सारे खर्चों का हिसाब किया गया।
 

चंदौली जिले में लोकसभा चुनाव का खर्चा

जानिए किस उम्मीदवार ने कितना किया है खर्चा

निर्दलीय उम्मीदवारों में कौन है नंबर 1

चंदौली जिले में लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने अपना लेखा-जोखा देना शुरू कर दिया है। पार्टी प्रत्याशियों के द्वारा चुनावी खर्च के लेखा मिलान के लिए प्रेक्षक ऋषि कुमार बिसेन की उपस्थिति में शुक्रवार को सारे खर्चों का हिसाब किया गया। इस दौरान प्रेक्षक ऋषि कुमार बिसेन ने बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी के साथ-साथ अन्य निर्दल प्रत्याशियों के अधिकृत एजेंट के द्वारा लाए गए सभी खर्चों का मिलान किया।


खर्चे का व्योरा देखकर पता चल रहा है कि बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का खर्चा लाखों में है, जबकि निर्दलियों ने 25 हजार से लेकर 50 हजार तक ही खर्च किया है। 


सभी प्रत्याशियों ने चुनाव से अब तक सर्वाधिक खर्च भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे के द्वारा किया गया है। उन्होंने अपने खर्चे में 22 लाख 50 रुपए का खर्च दिखाया है। जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह द्वारा केवल 10 लाख 26 हजार रुपए का खर्च दिखाया गया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार ने भी 8 लाख 30 हजार का खर्चा दिखाया है।

चंदौली जिले में लोकसभा चुनाव का खर्चा, जानिए किस उम्मीदवार ने कितना किया है खर्चा, निर्दलीय उम्मीदवारों में कौन है नंबर 1


 वहीं अगर निर्दलीय प्रत्याशियों की बात करें तो निर्दलीय प्रत्याशियों में सर्वाधिक खर्च संजय कुमार सिन्हा द्वारा किया गया है, उनके द्वारा सच की गई धनराशि 50 हजार बताई जा रही है, जबकि राम गोविंद ने 41,410 रुपए खर्च किए हैं। शोभनाथ में 41,059 रुपए, राजेश विश्वकर्मा ने 27,180 अरविंद पटेल द्वारा 25,000 रुपए, शेर सिंह ने 31 हजार तथा संतोष कुमार ने 42 हजार खर्च किया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*