जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लुटेरी दुल्हन समेत आगे दर्जन लोग गिरफ्तार, जानिए कैसे लोगों को बनाते थे अपना शिकार

अलीनगर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग की शतिर महिला समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। धानापुर क्षेत्र के बसगावा गांव में गुरुवार को गैंग का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
 

अलीनगर पुलिस ने किया भंडाफोड़

राजस्थान में शिकायत के बाद एक्शन

लुटेरी दुल्हन गैंग की शतिर महिला भी अरेस्ट

आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

चंदौली जिले के अलीनगर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग की शतिर महिला समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। धानापुर क्षेत्र के बसगावा गांव में गुरुवार को गैंग का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।


आपको बता दें कि पाली (राजस्थान) जिले में सुमेरपुर गांव निवासी कांतिलाल नथुराम राठौर अविवाहित है। वह मुंबई के किसी निजी फर्म में काम करता है। लुटेरी दुल्हन गैंग के शातिरों ने शादी करने के लिए उसे अलीनगर क्षेत्र में भरछां गांव बुलाया। दो मई को उसे दुल्हन दिखाई गई। शादी की रस्म खातिर तैयार होने के लिए उसे दूसरे कमरे में भेज दिया गया। इस बीच, गैंग के शातिरों ने उसके बैग से 16 हजार 500 रुपए निकाल लिए। रुपये लेकर वे फरार हो गए। उधर, तैयार होकर वह बाहर आया तो उसका बैग गायब था। इससे वह सन्न रह गया। भुक्तभोगी ने अलीनगर थाने में तहरीर दी।

जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर अलीनगर पुलिस गुरुवार को भोर में धानापुर क्षेत्र के बसगावा गांव पहुंची। 

इस दौरान बसगावा निवासी अरविंद किशोर, कोदवरिया बेलावर (चकिया) निवासी राजू भारती और सरोज देवी, दिलदारनगर (गाजीपुर) निवासी सलीम, माधोपुर (धीना) निवासी जितेंद्र प्रताप और सपुर बेवढा (धानापुर) निवासी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। शातिरों के पास 14 हजार 500 नगद और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए। 

अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि लुटेरी दुल्हन गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। आरोपियों के पास नगदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए। 

इस दौरान पुलिस टीम में जफरपुर चौकी प्रभारी मनीष सिंह, आरक्षी सुधीर सिंह, दीपक यादव, कुलदीप सरोज, शुभम शर्मा, रामसूरत चौहान और सविता यादव मौजूद रहीं।


                                                                                                                                         

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*