जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चकिया तहसील के मैनपुर में तारकेश्वर महादेव मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा: ग्रामीणों ने DM से की शिकायत

चंदौली के मैनपुर गांव में तारकेश्वर महादेव और मां मुंडेश्वरी मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है।
 

मैनपुर मंदिर जमीन कब्जा शिकायत

डीएम शैलेश कुमार से मिले ग्रामीण

चकिया एसडीएम करेंगे मामले जांच

लेखपाल पर गलत रिपोर्ट आरोप

मंदिर परिसर सुरक्षा की मांग

 चंदौली जिले से धार्मिक स्थल की भूमि पर अतिक्रमण का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिले के बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित मैनपुर गांव के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी शैलेश कुमार से मुलाकात की। ग्रामीणों ने गांव के प्रसिद्ध तारकेश्वर महादेव मंदिर और मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर की कीमती जमीन पर अवैध कब्जे की गंभीर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक आस्था के केंद्र इन दोनों मंदिरों की जमीन की सुरक्षा करना बेहद जरूरी है।

अधिकारियों को भ्रमित करने और गलत रिपोर्ट देने का आरोप
डीएम से मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने मंदिर परिसर की जमीन पर अवैध कब्जा जमा लिया है और बची हुई जमीन पर भी कब्जा करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि इससे पहले भी चकिया तहसील के अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की गई थी। लेकिन क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने गलत रिपोर्ट प्रस्तुत कर उच्च अधिकारियों को गुमराह करने का काम किया। प्रतिनिधिमंडल में गगन राज सिंह, श्रीपाल सिंह, चंद्रभान सिंह, राजेश सिंह, उदयनाथ सिंह और राज सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

चंदौली: मैनपुर में मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम शैलेश कुमार ने दिए जांच के निर्देश

डीएम शैलेश कुमार ने चकिया एसडीएम को दिए जांच के कड़े निर्देश
ग्रामीणों की पूरी बात सुनने के बाद जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि राजस्व विभाग की विशेष टीम के साथ चकिया के उपजिलाधिकारी को मौके पर भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जांच प्रक्रिया के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*