जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मकर सक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी, बलुआ घाट पर श्रद्धालुओं का रेला

बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं मां गंगा के तट पर मकर सक्रांति के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी।
 

बलुआ स्थित पश्चिमवाहिनीं गंगा तट पर मकर संक्रांति

बलुआ घाट पर श्रद्धालुओं का रेला

स्नान के बाद लोग कर रहे हैं दानपुण्य
 

चंदौली जिले के बलुआ स्थित पश्चिमवाहिनीं गंगा तट पर मकर संक्रांति के पर्व पर दूसरे दिन रविवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। भोर से ही स्नान दान का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद गरीबों को अन्न,वस्त्र,द्रव्य का दान कर पुण्य अर्जित करने की कोशिश में लगे हुए हैं। 

           makar Sankranti
  बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं मां गंगा के तट पर मकर सक्रांति के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। भोर से लोग घाट पर पहुचने लगे थे। स्नार्थियों की सुरक्षा को लेकर घाट पर पुलिस फोर्स तैनात रही। मकर सक्रांति का पर्व हर वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता था। किंतु विगत तीन वर्ष से तिथियों के उलझन में लोग दो दिन मकर सक्रांति का पर्व मना रहे है। पुरोहितों व पंचांगों के अनुसार इस बार सूर्य धनु राशि से मकर राशि में 14 जनवरी की रात 08:21 मिनट पर प्रवेश किया। 

makar Sankranti
इस परंपरा को निभाते हुए रविवार को भी बलुआ स्थित पश्चिमवाहिनीं गंगा तट पर क्षेत्रीय व दूर दराज से श्रद्धालु पश्चिम वाहिनी गंगा नदी तट पर पहुंचकरआस्था की डुबकी लगायी। वहीं सैकड़ों लोग शनिवार को भी स्नान दान किये थे। क्षेत्र के महड़ौरा, कांवर, विशापुर, सराय, महुअर, सोनबरसा, टांडा कला, तिरगावा हसनपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा, सहेपुर आदि गंगा तट पर आस्थावानों ने डुबकी लगाई। 

makar Sankranti

भीड़ को देखते हुए बलुआ इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह मय फोर्स, प्राइवेट गोताखोर के नेतृत्व में समिति के दर्जनों लोगों द्वारा घाट पर सुरक्षा ब्यवस्था में तैनात रहे। वहीं स्थानीय कस्बा स्थित चहनिया, बलुआ, रामगढ़, मोहरगंज, पपौरा, मारूफपुर, टांडा कला, रमौली, मजिदहा आदि बाजारों व चट्टी चौराहों पर तिलकुट, लाई, चूड़ा, गुड़, मटर आदि की खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*