भ्रष्टाचारी DRM सहित कई बड़ी मछलियों को बचा रही भाजपा सरकार, जानिए सपा प्रवक्ता ने क्या-क्या लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका का हमला
पूर्व मध्य रेलवे के DRM पर भष्टाचार करने का आरोप
बड़ी मछलियों को बचाने में जुटी हुई भाजपा सरकार
चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन स्थित पूर्व मध्य रेलवे के मंडली कार्यालय के डीआरएम पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर हमला किया है। कहा भाजपा बड़ी मछलियों को बचती है जबकि लोको पायलट के प्रोन्नत परीक्षा में डीआरएम के नाक के नीचे सब कुछ होता रहा और डीआरएम की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन स्थित पूर्व मध्य रेल के, डीडीयू मंड के डीआरएम पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने गंभीर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी को घेरा है। लोको पायलटो के प्रोन्नत परीक्षा के पेपर लीक मामले में सीबीआई की कार्यवाही पर सपा प्रवक्ता ने कहा कि डीआरएम के माध्यम से ही लोको पायलटो की प्रोन्नत परीक्षा कराई जानी थी और यह सब खेल डीआरएम के नाक के नीचे किया गया है।
चंदौली के इतिहास में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया गया और सीबीआई ने रंगे हाथ छापेमारी करते हुए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए भी बरामद किया और 26 लोगों को जेल भेजने का कार्य किया,लेकिन भाजपा सरकार बड़ी मछलियों को बचाती है जिसका परिणाम है कि डीआरएम की गिरफ्तारी तो दूर कोई विभागीय कार्यवाही भी नहीं हुई।

इस भारतीय जनता पार्टी के सरकार के भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है थाने कचहरी से लेकर सभी कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार है धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली जनपद में किसानों के धान खरीद में भी भारी मात्रा में भ्रष्टाचार किया गया और किसानों का धान सरकारी रेट पर न लेकर के कमीशन खोरी के माध्यम से खरीद की गई है।
सपा प्रवक्ता ने सरकार से मांग किया कि ऐसे बड़े बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हो रहा है और सरकार कार्रवाई करने के बजाय बड़ी मछलियों को बचाने में जुटी हुई है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*