जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू के समधी बन गए हैं बाहुबली एमएलसी विनीत सिंह

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार सिंह डब्लू ने अपनी सबसे छोटी पाइलट बेटी शिरीषा सिंह की शादी मिर्जापुर जनपद में भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी विनीत सिंह के सबसे बड़े पुत्र आकाश सिंह से तय कर दी है।
 



दो दिग्गजों के रिश्तेदार बनते ही शुरू हो गयी चर्चाएं

बदलेंगे बनारस-चंदौली-सहित आसपास के राजनीतिक समीकरण

सपा नेता की दूसरी बेटी भी भाजपा नेता के घर में  

 


चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू और वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी विनीत सिंह अब एक दूसरे के रिश्तेदार बने हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की सबसे छोटी बेटी का विवाह विनीत सिंह के बड़े बेटे से तय हो गया है। तिलक की रस्म पूरी होने के बाद इस बात की आधिकारिक तौर पर घोषणा भी कर दी गई।

Manoj Singh W

 बताया जा रहा है कि बुधवार को वाराणसी जिले के एक होटल में तिलक का कार्यक्रम संपन्न हुआ है, जिसमें वाराणसी-चंदौली तथा आसपास के जिले की कई नामी-गिरामी हस्तियों ने शिरकत की और दोनों पक्ष के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

Manoj Singh W

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार सिंह डब्लू ने अपनी सबसे छोटी पाइलट बेटी शिरीषा सिंह की शादी मिर्जापुर जनपद में भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी विनीत सिंह के सबसे बड़े पुत्र आकाश सिंह से तय कर दी है। अब दोनों राजनेताओं की राजनीतिक प्रतिद्वंदिता रिश्तेदारी में बदल गई है। इन दोनों नेताओं के बेटे बेटियों की आपस में शादी होने की चर्चा से पूरे इलाके में एक नई खबर बनी है और तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Manoj Singh W 

आपको बता दें कि विनीत सिंह एक चर्चित कांट्रैक्टर के साथ-साथ बाहुबली की इमेज रखते हैं। वहीं मनोज कुमार सिंह डब्लू का हैदराबाद  सहित दक्षिण भारत के कई राज्यों में लंबा चौड़ा कारोबार है। इसके अलावा पर समाजवादी पार्टी के सैयदराजा से पूर्व विधायक रह चुके हैं। 2012 के विधानसबा चुनाव में जब मनोज कुमार सिंह डब्लू निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ कर बाहुबली प्रत्याशी और इलाके के चर्चित माफिया डॉन बृजेश सिंह को हराकर विधानसभा में पहुंचे थे, तभी से वह जिले की सुर्खियों में आ गए थे।

Manoj Singh W
इसके अलावा 2017 के विधानसभा चुनाव में सैयदराजा विधानसभा सीट पर विनीत सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में तो मनोज कुमार सिंह डब्ल्यू समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में आमने-सामने चुनाव लड़ चुके हैं। इसी त्रिकोणीय लड़ाई का फायदा उठाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुशील सिंह ने जीत हासिल कर ली थी। दोनों नेताओं ने चुनाव हारने के बाद एक दूसरे के करीब आने की सोचा और अब इन दोनों नेताओं की राजनीतिक लड़ाई अब रिश्तेदारी में बदल चुकी है। दोनों नेताओं के आपस में गले मिलने और रिश्तेदारी में बदलने को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है और यह भी कहा जा रहा है कि इससे चंदौली तथा आसपास के जनपद के कई राजनीतिक समीकरण बदलेंगे। इसका असर राजनीतिक गलियारों में खासतौर पर दिखेगा।

Manoj Singh W

आपको याद होगा कि मनोज सिंह ने अपनी बड़ी बेटी की शादी फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह के बेटे से की है और दूसरी बेटी को भी भाजपा के एमएलसी विनीत सिंह के घर में जाने वाली है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*