जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

इस गणित से सपा की जीत का दावा कर रहे हैं मनोज सिंह डब्लू, बोले-हार जाएंगे पांडेयजी

मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि आज एक ओर जहां नरेंद्र मोदीजी 75 साल की उम्र में अपने लिए एक और मौका मांग रहे हैं और खुद को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए व्याकुल हैं।
 

चंदौली लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार

चंदौली समाचार के साथ खास मुलाकात में बोले मनोज सिंह

वीरेन्द्र सिंह पक्ष में क्यों बन रहा है माहौल

उनकी नाराजगी का ये था असली कारण

चंदौली जिले में लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जान से जुटे हुए हैं और अपने-अपने नेताओं के साथ अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी भी अपने बेस वोटरों के दम पर जीत का दावा कर रही है।  इस चुनावी माहौल में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू ने चंदौली समाचार के साथ खास बातचीत की और कहा कि चंदौली जिले के मतदाता डॉ महेंद्रनाथ पांडेय और नरेंद्र मोदी को सबक सिखाने वाले हैं।

भाजपा के जुमले से ऊब चुकी जनता
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार के जुमले और गलत बयानी से लोग ऊब चुके हैं। चंदौली लोकसभा क्षेत्र की जनता भाजपा को लगातार 2 मौके देकर ठगा सा महसूस कर रही है। इसलिए अबकी बार समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी को लगभग 1 लाख से अधिक मतों से जीत दिलाएगी। 4 जून को चंदौली में इतिहास बनेगा और इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी जीतकर दिल्ली जाएगा।


 
75 साल में बनेंगे पीएम, अग्निवीर 21 साल में होंगे रिटायर
 मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि आज एक ओर जहां नरेंद्र मोदीजी 75 साल की उम्र में अपने लिए एक और मौका मांग रहे हैं और खुद को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए व्याकुल हैं, लेकिन 21 साल की उम्र में अग्निवीरों को रिटायर करके उनको घर भेज रहे हैं..आप ही बताइए यह कहां का न्याय है। इसीलिए अग्निवीर की योजना से ठगा महसूस करने वाले नौजवान अबकी बार भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार को सबक सिखाने के मूड में हैं। इसीलिए पूरे इलाके में समाजवादी पक्ष के में जबरदस्त माहौल है और सपा का उम्मीदवार भारी मतों से जीतेगा।

Manoj Singh W

नहीं चलेगा क्षत्रिय ब्राह्मण कार्ड
 मनोज कुमार सिंह व ने कहा कि कुछ लोग जरूर यहां पर क्षत्रिय और ब्राह्मण के नाम पर वोट इधर-उधर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी के लोग जाति नहीं समाजवाद के नाम पर वोट मांगते हैं। हमारे प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के साथ क्षत्रिय समाज के अलावा ब्राह्मण समाज के लोग भी एकजुट हो रहे हैं और वीरेंद्र सिंह भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे।

 वही क्षत्रिय समाज में वीरेन्द्र सिंह की कम स्वीकार्यता के बारे में मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सपा और भाजपा के बीच वोटों के बंटवारे के सवाल पर कहा कि सुशील सिंह और विनीत सिंह अपना काम कर रहे हैं, जबकि मनोज सिंह भी अपना काम कर रहा है। अगर वह लोग क्षत्रिय हैं, तो हम भी क्षत्रिय हैं। क्षत्रिय समाज के लोग हमारे साथ हैं और वीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी के रूप में स्वीकार कर रहे हैं। चुनाव के बाद आपको परिणाम पता चल जाएगा कि कौन किसके साथ है।

नहीं है सपा उम्मीदवार से कोई मतभेद
मनोज कुमार सिंह डब्लू ने साफ तौर पर कहा कि उनका समाजवादी प्रत्याशी के साथ कोई मतभेद नहीं था। वे एक महीने पहले  तेलंगाना इलाके में चुनाव में व्यस्त थे, क्योंकि उनके एक परिचित लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे। जैसे ही वहां का चुनाव प्रचार खत्म हुआ तो वह चंदौली जिले के चुनाव प्रचार में सक्रिय हो गए हैं।

हालांकि मनोज सिंह डब्लू भी वीरेन्द्र सिंह के द्वारा की गयी अनदेखी के कारण नामांकन के पहले टिकट कटने का बयान देकर उनका खेल बिगाड़ने की कोशिश की थी, लेकिन पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय सचिव का तमगा एकबार फिर से पाने के बाद उनके सुर बदल गए और वह नामांकन के दिन से ही वीरेन्द्र सिंह पक्ष में ललकारने  लगे। इतना ही नहीं अपने आवास पर बूथ अध्यक्षों का कार्यक्रम करवाकर पार्टी के साथ होने के दावा पेश किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*