जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

घायल हिरन को लेकर कई घंटे दौड़ते रहे मनोज सिंह, डॉक्टर साहब एक्सपायर्ड दवा से करने लगे इलाज..देखें वीडियो

सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह ने खुद दौड़-भाग कर हिरनी के इलाज का इंतजाम करने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर भी मौजूद नहीं थे।
 

बाढ़ की त्रासदी व अफसरों की लापरवाही का शिकार हो रहा है चंदौली

कुत्तों ने गर्भवती हिरनी को काटकर किया था घायल

जिला प्रशासन की हनक पर उठ रहे हैं सवाल

चंदौली जिले में कर्मनाशा नदी में आई बाढ़ ने न केवल इंसानों बल्कि जंगली जानवरों के जीवन को भी संकट में डाल दिया है। मंगलवार को एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब बाढ़ से परेशान होकर बाहर निकली एक गर्भवती हिरनी को कुत्तों ने बुरी तरह काट लिया। इसके बाद प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई, जिसने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

Manoj singh w

पशु चिकित्सा विभाग और वन विभाग की निष्क्रियता
हिरनी के घायल होने की सूचना मिलने के बाद भी, पशु चिकित्सा विभाग और वन विभाग के लोग सक्रिय नहीं हुए। शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक लगातार पशु एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन कोई मदद नहीं पहुंची। सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह ने खुद दौड़-भाग कर हिरनी के इलाज का इंतजाम करने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर भी मौजूद नहीं थे। जब डॉक्टर आए भी तो उन्होंने हिरनी का इलाज एक्सपायरी दवाओं से शुरू कर दिया, जिसे मनोज सिंह ने जानवरों के साथ खिलवाड़ और गंभीर लापरवाही बताया।

Manoj singh w

मनोज सिंह ने प्रशासन की जवाबदेही पर कई सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या बाढ़ जैसी आपदा में प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं होती? जानवरों के इलाज और सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा? और क्या एक्सपायरी दवा से इलाज करना अपराध नहीं है?

यह घटना सिर्फ एक त्रासदी नहीं है, बल्कि यह जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की घोर लापरवाही को दर्शाती है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*