जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मनोज सिंह ने गिनाया अपने 10 काम, कहा- अब बताइए क्यों नहीं हो पायी भर्ती

चंदौली जिले के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू ने सुशील सिंह के 10 शिलान्यास और उद्घाटन के सवाल का जवाब देते हुए......
 

मनोज सिंह ने अपने 10 कामों को गिनाया

MLA सुशील सिंह से मांगा जबाब 

कहा- अब बताइए क्यों नहीं हो पायी भर्ती

चंदौली जिले के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू ने सुशील सिंह के 10 शिलान्यास और उद्घाटन के सवाल का जवाब देते हुए अपने द्वारा चंदौली जिले की सैयदराजा विधानसभा में बनाए गए 10 पावर हाउस का उद्घाटन और शिलान्यास करने की डिटेल जानकारी चंदौली समाचार से खास बातचीत के दौरान दी है और सुशील सिंह को सीधे मुद्दे पर जवाब देने के लिए कहा है। 

इसके साथ ही साथ उन्होंने विधायक सुशील सिंह से मुद्दे को ना भटकाने की बात कहते हुए कहा कि जब विधायक सुशील सिंह से कोई जनहित की बात की जाती है तो वह इधर-उधर की बातें करने लगते हैं, ना कि उस बात पर टिक्कर उसका जवाब देने की कोशिश करते हैं।

 सुशील सिंह को इस बात का जवाब देना होगा कि 8 नवंबर को वाराणसी में होने वाली सेना भर्ती किस कारण से नहीं हुई। जब 20 सितंबर को सेना की भर्ती के लिए पत्र जारी हो गया था और लड़के 8 नवंबर की भर्ती की तैयारी कर रहे थे.. तो ऐसे में 24 सितंबर को उन्होंने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके क्या बातचीत की। इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि वाराणसी में होने वाली भर्ती को चंदौली में कराने के लिए गए थे क्या वाराणसी में हो रही भर्ती प्रक्रिया को रुकवाने के लिए गए थे।

 विधायक सुशील सिंह को इस बात का जवाब केवल मनोज सिंह डब्लू को नहीं वाराणसी जनपद में भर्ती की तैयारी कर रहे पूर्वांचल के उन तमाम युवाओं को देना है, जो सेना में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*