जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

रोहाखी गांव में मनरेगा का एक और घोटाला, अधूरे निर्माण के बावजूद निकाल लिए गए 9.75 लाख

पंचायत भवन की बाउंड्री वॉल बनाने के नाम पर 4 लाख 99 हजार तथा पंचायत भवन के सामने 20 मी नाली निर्माण कराकर 1 लाख 99 हजार की धनराशि का भुगतान करा लिया गया।
 

शहाबगंज विकासखंड में मनरेगा के कार्यों में हो रही है जमकर लूट

राशन की दुकान का निर्माण अधूरा, फिर भी धनराशि जारी

बिना निर्माण पूरा हुए ही निकाल लिया गया 9 लाख 75 हजार

गांव में मनरेगा की कार्यों में भ्रष्टाचार का भाग-एक

चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत रोहाखी गांव में मनरेगा के कार्य में जमकर लूट मची हुई है। गांव में राशन की दुकान का शिलान्यास कराकर निर्माण कार्य पूर्ण दिखाकर 9 लाख 75 हजार की धनराशि निकाल ली गई है। जबकि शासन गांवों में राशन की दुकान निर्माण कराए जाने के लिए अधिकतम 7 लाख की धनराशि निर्धारित किया है। इसके अलावा पंचायत भवन की बाउंड्री वॉल बनाने के नाम पर 4 लाख 99 हजार तथा पंचायत भवन के सामने 20 मी नाली निर्माण कराकर 1 लाख 99 हजार की धनराशि का भुगतान करा लिया गया। जबकि निर्माण कार्य में दोयम दर्जे के ईट तथा मानक के विपरीत कार्य किया गया है।

Manrega Scam

बताते चलें कि शहाबगंज विकासखंड के अंतर्गत आने वाले रोहाखी गांव में राशन की दुकान निर्माण कराए जाने के लिए जहां शिलान्यास कराया गया है, वह पंचायत भवन की बाउंड्री के अंदर है। जिसका निर्माण होने के बाद भी कभी वह अपने पूरे अस्तित्व में दिखाई नहीं देगा। पंचायत भवन के पीछे इसी बाउंड्री में बचे छोटे जगह में राशन की दुकान का निर्माण कराया जाना है। पंचायत भवन की बाहर एक ही जगह राशन की दुकान, बाउंड्री वॉल तथा नाली निर्माण कराए जाने के शिलान्यास का बोर्ड भी लगाया गया है। जिस पर विधायक कैलाश जी आचार्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह तथा ग्राम प्रधान तीजा देवी का नाम भी अंकित है। 

Manrega Scam

मनरेगा के तहत कराए गए कार्य में दोयम दर्जे का ईंट और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। सबसे विचारणीय प्रश्न यह है कि गांवों में अधिकतम 7 लाख की धनराशि से राशन की दुकान का निर्माण कराया जाना है। जबकि शासन निर्देशों का धज्जियां उड़ाते हुए रोहाखी गांव में राशन की दुकान निर्माण कराये जाने के लिए 9 लाख 75 हजार निकाल लिया गया है, जबकि अभी तक दुकान के नींव बनाने का काम पूरा किया गया है।

Manrega Scam

एक तरफ मनरेगा के तहत गांवों में कराए गए मजदूरों से कार्य के भुगतान में कई महीने इंतजार करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ राशन की दुकान का निर्माण हुआ नहीं बाउंड्री वॉल भी आधा अधूरा रहने के बाद भी पूरे धन की निकासी कर ली गई है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया कि यदि इस तरह की शिकायत है तो जांच कर संबंध के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*