जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा दिखाते हुए भाजपा नेताओं ने निकाला मशाल जुलूस

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के द्वारा की गई लापरवाही से नाराज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज मशाल जुलूस निकालकर पंजाब की सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया है। 
 

चंदौली में ऐसा दिखा नजारा

मशाल लेकर कांग्रेस के खिलाफ नारा लगाते रहे भाजपा के कई नेता
 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पंजाब में हुई सुरक्षा चूक और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के द्वारा की गई लापरवाही से नाराज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज मशाल जुलूस निकालकर पंजाब की सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया है। 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं ने एक मशाल जुलूस निकाला और पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

 

Mashal Julus Chandauli

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय पर यह जुलूस भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह और भाजपा विधायक साधना सिंह के साथ महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह की अगुवाई में निकाला गया था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता शशि शंकर सिंह, उमाशंकर सिंह, शिवराज सिंह, संतोष कश्यप, दिलीप सोनकर, हरीश चंद्र अग्रहरी, विजय मौर्या, अविनाश, पंकज जैसे तमाम नेता शामिल रहे।

 इस दौरान सभी नेताओं ने कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और अपना गुस्सा जाहिर किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*