जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में मौनी अमावस्या पर पश्चिमी वाहिनी गंगा का मेला, 2 लाख श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी

मेले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। वहीं गंगा स्नान के दौरान गोताखोर भी चक्रमण कर रहे हैं,  ताकि अनहोनी होने से रोका जा सके।
 

 बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा घाट पर उमड़ी भीड़

दो लाख श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की तैयारी

चाक चौबंद है सुरक्षा व्यवस्था

चंदौली जिले में जिला प्रशासन ने मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा घाट पर दो लाख श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान जताते हुए अपनी तैयारी की है। आज भोर से ही लोग गंगा में डुबकी लगाकर दान पुण्य का काम कर रहे हैं।

 इससे पहले बृहस्पतिवार को वाराणसी रेंज के डीआईजी डॉ. ओपी सिंह ने घाट पर अधिकारियों संग तैयारियों का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए थे ताकि मेले में आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो।

Mauni Amavasya Mela

इस बारे में बताया गया कि घाट पर लोगों की सुरक्षा में 6 थाना प्रभारियों सहित 30 उपनिरीक्षक, चार महिला उपनिरीक्षक, 100 हेड कांस्टेबल, 40 महिला कांस्टेबल, 15 ट्रैफिक पुलिस, दो ट्रैफिक इंचार्ज, दो प्लाटून पीएससी, दो जगह एनडीआरएफ, तीन जगह जल पुलिस मुस्तैद रहेगी। इसके अलावा दो फायर ब्रिगेड सर्विस टैंक और 25 पुलिसकर्मी सादे वर्दी में भ्रमण करते रहेंगे।

Mauni Amavasya Mela

इस दौरान भीड़ भाड़ को देखते हुए बलुआ पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।  दूसरी तरफ मौनी अमावस्या पर स्नान व मेले में लोग चहनियां से बलुआ, रानेपुर से सराय, कैथी से बलुआ, महुअर से बलुआ, लक्ष्मणगढ़ से बलुआ होकर लोग बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी घाट पर जाकर स्नान व दान कर रहे हैं।

मेले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। वहीं गंगा स्नान के दौरान गोताखोर भी चक्रमण कर रहे हैं,  ताकि अनहोनी होने से रोका जा सके।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*