जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में बोले मंत्री हंसराज- 'फोटो खिंचाने से कोई बीजेपी का सदस्य नहीं बनता', गार्गी सिंह मामले में अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

चंदौली में घायल सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंचे यूपी के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को तीखी शिकायत का सामना करना पड़ा। मंत्री ने आरोपियों को भाजपा सदस्य मानने से साफ इनकार करते हुए कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।

 
 

गार्गी सिंह को देखने पहुंचे हंसराज विश्वकर्मा

पीड़िता ने मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

फोटो खिंचाने से कोई भाजपाई नहीं बनता

अपराधियों पर होगी कड़ी से कड़ी कार्रवाई

अखिलेश यादव के आरोपों पर मंत्री का पलटवार

चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी की घायल महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल को देखने और उनका हालचाल जानने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पिछले दो दिनों से घायल गार्गी पटेल को सांत्वना देने के लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के तमाम बड़े नेताओं का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में पहुंचे मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के सामने ही पीड़िता ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बेहद गंभीर शिकायत कर दी।

minister-hansraj-vishwakarma-meets-gargi-singh-patel

पीड़िता की शिकायत और मंत्री की सफाई
मुलाकात के दौरान पीड़िता गार्गी सिंह पटेल ने सीधे मंत्री हंसराज विश्वकर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपके द्वारा ही इन गुंडों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई थी। पीड़िता के इस गंभीर आरोप को योगी सरकार के मंत्री ने तत्काल और सिरे से नकार दिया।

मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने स्पष्ट किया कि आरोपी को उनके द्वारा कोई सदस्यता नहीं दिलाई गई है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कहीं पर भी उसका सदस्यता रजिस्ट्रेशन नंबर हो तो उसे दिखाया जाए।

minister-hansraj-vishwakarma-meets-gargi-singh-patel

फोटो खिंचवाने से कोई पार्टी का सदस्य नहीं हो जाता
मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने मामले पर अपनी स्थिति साफ करते हुए कहा कि यह अपराधी एक कंबल वितरण समारोह के दौरान उनके साथ आ गया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में किसी के भी साथ फोटो खिंचवाने मात्र से कोई व्यक्ति पार्टी का सदस्य नहीं हो जाता।

उन्होंने पीड़िता को पूरी तरह आश्वस्त किया कि महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) की जीरो टॉलरेंस वाली सरकार में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अखिलेश यादव पर किया करारा पलटवार
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा महिला दरोगा को न्याय नहीं मिलने के सवाल पर मंत्री ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव पूरी तरह से बौखला गए हैं, जबकि भाजपा लगातार समतामूलक समाज की स्थापना करने में जुटी हुई है।

अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए 50% कमीशन के कारण पुल गिरने के आरोप पर भी मंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को खुद कमीशन लेने की आदत रही है, इसीलिए वे हमेशा कमीशन की बात करते हैं। चंदौली के पुल गिरने की घटना पर बात करते हुए मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने इसे प्रकृति की देन बताया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*