जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए प्रभारी मंत्री, जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाना है उद्देश्य

मंत्री जी ने संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रमुख जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं की पात्र व्यक्तियों को संतृप्ति सुनिश्चित करने में मदद करेगी।
 

वैन के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बढ़ रहा प्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दिरेहु पहुंचे मंत्री

चंदौली जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत मंगलवार को जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मध्य ड्रोन तकनीकी से कृषक के खेत पर रसायन छिड़काव किया जाने का प्रदर्शन भी किया गया। विकास खंड चकिया के ग्राम पंचायत दिरेहु में राज्य मंत्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज कल्याण विभाग के साथ-साथ प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

Minister Sanjiv Kumar Gond
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी का वितरण किया गया।  इसके अलावा पीएम किसान, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपी गई।
मंत्री जी ने संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रमुख जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं की पात्र व्यक्तियों को संतृप्ति सुनिश्चित करने में मदद करेगी। कहां कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं से गांव के लोगों को भी शहरी सुविधाएं मिल रही है। किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में भेजी जा रही है।

Minister Sanjiv Kumar Gond
उन्होंने कहा कि निराश्रित, दिव्यांग और बुजुर्ग लोगों को समय से पेंशन मिलने के साथ सभी को स्वच्छ पेयजल मिल सके इसके लिए हर घर जल योजना के तहत सभी परिवारों में पानी पहुंचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक को जोड़ने का कार्य हो रहा।

Minister Sanjiv Kumar Gond
उन्होंने प्रधानमंत्री वह मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, निशुल्क राशन, निशुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद चौपाल में लगे कृषि, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य, आपूर्ति, बेसिक शिक्षा विभाग आदि की तरफ से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली और लोगों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Minister Sanjiv Kumar Gond
विधायक चकिया कैलाश आचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन इस उद्देश्य से कराया जा रहा है कि पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत मिल सके। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश व प्रदेश में चौमुखी विकास तेजी से हो रहा है। कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रमुख योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इससे योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।

Minister Sanjiv Kumar Gond

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी सहित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन की मौजूदगी रही।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*