जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

खेल के मैदान पर 'मिशन शक्ति' का संदेश, विदेशी महिला खिलाड़ियों को भी किया गया जागरूक

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने इन सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रतिभागियों से मिलकर उन्हें महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।
 

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना

मिशन शक्ति अभियान का चल रहा है पांचवां फेज

सीबीएसई हैंड बॉल नेशनल चैम्पियनशिप के खिलाड़ियों के साथ चर्चा 

चंदौली जिले में  उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0' के अंतर्गत, चंदौली पुलिस ने महिला सशक्तिकरण के संदेश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, स्नेहा तिवारी ने शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को थाना बबुरी के तहत जेएस पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई हैंड बॉल नेशनल चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रही महिला खिलाड़ियों को जागरूक किया।

यह कार्यक्रम इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि इसमें राष्ट्रीय स्तर की 21 टीमों के साथ-साथ यूएई, कतर, ओमान और कुवैत सहित 6 अंतर्राष्ट्रीय टीमें भी भाग ले रही थीं।

Mission Shakti

लैंगिक समानता पर दिया गया बल
क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने इन सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रतिभागियों से मिलकर उन्हें महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। जनपदीय पुलिस का यह प्रयास बालिकाओं और महिलाओं के साथ सीधे जुड़कर उन्हें एक सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा और अधिकारों से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए।

Mission Shakti

सरकारी योजनाओं और प्रमुख कानूनों की जानकारी
इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला प्रतिभागियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के संबंध में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:---

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
  • वन स्टॉप सेंटर
  • 181 महिला हेल्पलाइन
  • पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना
  • प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाएं।

Mission Shakti

इसके अलावा, महिलाओं और बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों के बारे में भी आमजन को जागरूक किया गया। इनमें घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधान शामिल थे।

Mission Shakti

कार्यक्रम में थाना स्तर पर नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र के कार्य, उद्देश्य और वहाँ उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। यह पहल स्थानीय पुलिस द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सशक्त बनाने और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*