विधायक-सांसद खेल स्पर्धा : ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक निखरेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा
ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
ब्लॉक और जिला स्तर पर होगी प्रतियोगिता
सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजन
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार और प्रोत्साहन
चंदौली जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को अवसर देने और उन्हें बड़े मंच तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में विधायक/सांसद खेल स्पर्धा आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न खेल विधाओं में कराई जाएगी।
आपको बता दें कि मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने जानकारी दी कि खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न आयु वर्ग सब जूनियर, जूनियर और सीनियर में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को न केवल पुरस्कृत किया जाएगा, बल्कि उन्हें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का भी अवसर मिलेगा।

ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
इस खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों को अपना पंजीकरण ऑनलाइन युवा साथी पोर्टल (http://yuvasathi.in) पर करना होगा। इसके लिए “मा० विधायक/ सांसद खेल स्पर्धा पंजीयन” टैब पर जाकर आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। पंजीकरण के दौरान खिलाड़ियों को जन्म तिथि से संबंधित प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की प्रति अपलोड करनी होगी।
जिला युवा कल्याण अधिकारी को भेजनी होगी सूचना
प्रतियोगिता आयोजन से पूर्व खिलाड़ियों के पंजीकरण की सूचना जिला युवा कल्याण अधिकारी, कार्यालय चंदौली को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा।
नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच
जिला प्रशासन का मानना है कि इस प्रतियोगिता से ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को पहचान और मंच मिलेगा। साथ ही खेलों को लेकर युवाओं में उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ेगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







