जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भूपौली से मथेला तक नहर का पक्कीकरण का काम तेज, किसानों को समय पर पानी देने के लिए सपा विधायक ने लगाया जोर ​​​​​​​

चंदौली जिले के चहनियां, सकलडीहा और धानापुर क्षेत्र के किसानों के लिए अच्छी खबर है। भूपौली से मथेला तक करीब सात किमी लंबी गंगा नहर को सिंचाई विभाग की ओर से पक्का कराया जा रहा है।
 

विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने किया निरीक्षण

25 करोड़ की लागत से 7 किमी लंबी नहर हो रही है पक्की

चहनियां-सकलडीहा और धानापुर क्षेत्र के किसानों को मिलेगा लाभ

जल्द काम पूरा करने का दिया निर्देश 

 

चंदौली जिले के चहनियां, सकलडीहा और धानापुर क्षेत्र के किसानों के लिए अच्छी खबर है। भूपौली से मथेला तक करीब सात किमी लंबी गंगा नहर को सिंचाई विभाग की ओर से पक्का कराया जा रहा है। ताकि पानी की बर्बादी रुके और टेल तक किसानों को आसानी से पर्याप्त पानी सिंचाई के लिए उलब्ध हो सके। पक्का करने का काम दो चरणों में होगा। पहले चरण में इस साल बारिश शुरू होने से पहले तक काम होगा। बाकी काम अगले साल कराया जाएगा। 

आपको बता दें कि शनिवार को विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने किसानों और सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जहां तक इस साल काम कराना है वहां तक समय पर काम पूरा कराएं। जिससे किसानों को परेशानी न हो। नहर में किसानों को जल्द पानी के लिए अधिकारियों ने आश्वासन दिया।

बताते चलें कि विगत कई दिनों से भुपौली से लेकर मथेला तक करीब सात किमी लंबी गंगा की मुख्य नहर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे पानी के रिसाव के साथ टेल तक पानी पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग नहर का पक्कीकरण करीब 25 करोड़ की लागत से करा रहा है। जिसमें नहर की सतह से लेकर साइड स्लोप और पक्की डेबलप कंक्रीट के साथ बनाया जा रहा है। 

 MLA Prabhu Narayan Inspection Paving

किसानों का कहना है कि काम धीमी गति से चल रहा है। इधर गेहूं की कटाई के बाद मई के आखिर में और जून के पहले सप्ताह से धान की नर्सरी डालने का काम शुरू हो जाएगा। तब पानी की जरूरत पड़ेगी। किसानों ने इसकी शिकायत विधायक से की थी। इसके बाद विधायक ने सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, हेड कांट्रेक्टर संग शनिवार की शाम को निरीक्षण किया। 

 MLA Prabhu Narayan Inspection Paving

इस दौरान विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि समय पर कार्य पूरा कराएं। सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रविशंकर मिश्रा ने बताया कि इसे 2026 तक पूरा करना है। किसानों को पानी छोड़ने से पहले तक काम कराया जाएगा। बारिश में भी काम बंद रहेगा। बाकी काम अगले साल कराया जाएगा। इस दौरान जूनियर इंजीनियर अजय कुमार सहित काफी संख्या में किसान थे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*