जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अपना बूथ मजबूत करके ही चुनाव जीतने की रणनीति बना रहे हैं सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव

चंदौली जिले की सकलडीहा सीट के विधायक अपने इलाके में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज करने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं।
 

सकलडीहा में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज

MLA प्रभुनारायण सिंह यादव ने सपा के कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

चंदौली जिले की सकलडीहा सीट के विधायक अपने इलाके में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज करने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अपना बूथ सबसे मजबूत के कार्यक्रम में ओरवा कान्धी गांव के मंदिर पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्य किया।


इस संबोधन के दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि यह सरकार आम गरीब, मजदूर, छात्र और व्यापारी सबके लिए विनाशक साबित हो रही है। विधानसभा 2022 के चुनाव में सभी लोग समाजवादी पार्टी में आ रहे हैं। लोगों के आने की लंबी कतार लगी हुई है। भाजपा सरकार में महंगाई के कारण लोगों का पेट भरना मुश्किल हो गया है। डीजल, पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों से लोगों का सरकार से भरोसा उठ गया है। रेल की यात्रा, प्लेटफार्म के टिकट आदि के मूल्यों में भारी वृद्धि की गई हैं। 

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि हर मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की दोनों सरकारें फेल हैं। इसलिए हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता के बीच हम लोगों को भेजा है। उनका संदेश है कि सपा सरकार बनाएगी तो 300 यूनिट बिजली किसान, गरीब सहित सबको को निःशुल्क मिलेगी।

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने दावा किया कि सपा सरकार में ही सारे वर्ग के हितों का ध्यान रखा जाता है और सबके लिए काम करने की पहल होती है। हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है और सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए चुनाव का इंतजार कर रहा है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*