जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह का जन्मदिन 18 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा

इस अवसर पर पांच सौ से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। सामूहिक भोज में क्षेत्र के आम नागरिक, कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि एक साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे।
 

कार्यक्रम में होगा भाजपा बूथ अध्यक्षों का सम्मान

गरीबों को साइकिल वितरण और सामूहिक भोज का आयोजन

तैयारियों में जुटे हुए हैं भाजपा के कई कार्यकर्ता

चंदौली जिले के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं भाजपा नेता  सुशील सिंह का जन्मदिन इस बार विशेष रूप से मनाया जाएगा। आगामी 18 अक्टूबर को रामरक्षा दास की कुटिया, नरौली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रवासी शामिल होंगे। जन्मदिन समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा के युवा नेता रमेश यादव ‘बबलू’ ने बताया कि इस अवसर पर विधायक के नेतृत्व में एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल भी की जाएगी। समारोह के दौरान भाजपा के सभी बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि संगठन की जमीनी ताकत को सराहा जा सके। साथ ही, समाज के जरूरतमंद वर्ग को सहायता देने के उद्देश्य से 25 गरीब लोगों को साइकिल भेंट की जाएगी, जिससे वे अपने कार्यों के लिए सुगमता से आ-जा सकें।

इतना ही नहीं, इस अवसर पर पांच सौ से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। सामूहिक भोज में क्षेत्र के आम नागरिक, कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि एक साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे।

विधायक  सुशील सिंह के जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा जोश है। कार्यक्रम स्थल पर सजावट, व्यवस्था और स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। क्षेत्र के विभिन्न मंडल और सेक्टर के कार्यकर्ता भी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विधायक  सुशील सिंह का यह प्रयास समाजसेवा और जनसंपर्क की भावना को दर्शाता है। लोगों में उनके प्रति सम्मान और अपनापन इसी कारण से है कि वे हर वर्ग के लोगों से जुड़ाव रखते हैं।

भाजपा के युवा नेता रमेश यादव ‘बबलू’ ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल जन्मदिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे जनसेवा और संगठन सशक्तिकरण का संदेश देने वाला अवसर बनाया जाएगा। समारोह में जिले के अनेक भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहेंगे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*