जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने तीनों पंप कैनालों का किया निरीक्षण, पूरी क्षमता से चलाने का फरमान जारी

किसानों को आश्वासन दिया की रोस्टर के हिसाब से टेल तक पानी पहुंचाने का काम होगा। इसमें लापरवाही पर संबंधित अधिकारी को कत्तई नहीं छोड़ा जाएगा।
 

किसानों को रोपाई के लिए नहीं मिल रहा पानी

विधायक ने अधिकारियों को दिया आदेश

किसानों को दिया पूरा पानी मिलने का आश्वासन

चंदौली जिले के सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने नगवा, वीरासराय व गुरैनी पम्प कैनाल का निरीक्षण किया। मौके पर सभी पंप कैनालो को पूरी क्षमता से चलाने का विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा की पानी चलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं होगी।

आपको बता दें कि इस समय किसानों के खेती का स्वर्णिम समय चल रहा है। किसानों को खेती के लिए खेत में पानी की अति आवश्यकता है। बावजूद सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों को टेल तक पानी नही मिल पा रहा है। समस्या को देखते हुए किसानों ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने टेल तक पानी पहुंचाने का मांग किया था।

बताते चलें कि विधायक सुशील सिंह सोमवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग नगवा, वीरासराय व गुरैनी पंप कैनाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पूरी क्षमता के साथ पंप कैनाल चलाकर किसानों को टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया।

वही किसानों को आश्वासन दिया की रोस्टर के हिसाब से टेल तक पानी पहुंचाने का काम होगा। इसमें लापरवाही पर संबंधित अधिकारी को कत्तई नहीं छोड़ा जाएगा। किसानों की समस्या को हर मायने में दूर करने का काम किया जायेगा।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता लघुडाल बृजेश कुमार, सहायक अभियंता रत्नेश सिंह, अवर अभियंता सुनील यादव, किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव, सिराज यादव, राजेंद्र दुबे, शशिकांत द्रिवेदी, राजेश सिंह, गोपाल सिंह, उपस्थित थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*