चंदौली में मॉकड्रिल की तैयारी, इन 2 संवेदनशील जगहों पर हो कल दिए जाएंगे सुरक्षा टिप्स

चंदौली सहित 19 जिलों में होगी मॉकड्रिल
1971 के बाद कभी भी बच सकता है युद्ध का सायरन
जानिए किस तरह करना होगा बचाव
चंदौली जनपद में भी दो महत्वपूर्ण स्थान होने के कारण मॉकड्रिल के माध्यम से युद्ध होने के दौरान विशेष परिस्थिति में बचाव के लिए जागरूकता अभियान 7 मई को किया जाएगा। इस दौरान लोगों को युद्ध की स्थिति में बचाव के तरीके बताए जाएंगे।
आतंकवादियों की नस्ल समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद युद्ध के हालात बन रहे हैं, जिससे निपटने के लिए 1971 के भारत पाक युद्ध के बाद किसी भी समय युद्ध का सायरन बज सकता है। युद्ध के आपात समय में कैसे अपना बचाव करना है। इसके लिए पूरे भारत में 7 मई को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया है।

उत्तर प्रदेश के 19 जनपदों में चंदौली जिला भी शामिल है। चंदौली में दो महत्वपूर्ण स्थान है जो की देश ही नहीं बल्कि विश्व में चर्चित है। जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का जंक्शन एवं यार्ड एशिया महाद्वीप में अपना स्थान रखता है। वहीं मुगलसराय के अलीनगर में इंडियन आयल का डिपो है, जो काफी संवेदनशील है।

बताया जा रहा है इन दोनों जगह सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के नेतृत्व में 7 मई को मॉक ड्रिल करके लोगों को जागरूक किया जाएगा। सहायक उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा, योगेश कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 7 मई 2025 को एक मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉकड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से की जा रही है।
सहायक उपनियंत्रक ने बताया कि यह मॉकड्रिल सायं 7:30 बजे जनपद चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के पब्लिक एरिया में तथा रात्रि 8.30 बजे भारत पेट्रोलियम सरेसर रोड पर आयोजित की जाएगी।
इस दौरान नागरिक सुरक्षा,होमगार्ड विभाग, अग्निशमन विभाग, एनसीसी, स्काउट गाइड के सदस्यों सहित विभिन्न आपातकालीन सेवाओं द्वारा एक साथ समन्वय स्थापित कर आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया का अभ्यास किया जाएगा।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*