जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मोहनसराय-मुगलसराय-चकिया राजमार्ग के लिए 197.40 करोड़ मंजूर, फोरलेन सड़क बनने से होगा फायदा

यह राजमार्ग वर्तमान में टू लेन है। निर्माण के बाद यह फोरलेन हो जाएगा। इसमें डिवाइडर भी होगा। प्रथम चरण में उक्त मार्ग गोधना मोड़ (चकिया मोड़) से आरंभ होकर बबुरी तक जाएगा।
 

197.40 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी फोर लेन सड़क

मोहनसराय-चकिया राजमार्ग के लिए आयी मंजूरी

13.70 किलोमीटर टू लेन को बनाया जाएगा फोरलेन

भूमि अधिग्रहण के लिए 23 करोड रुपये देंगे मुआवजा

चंदौली जिले में मोहनसराय-मुगलसराय-चकिया स्टेट हाईवे 120 फोरलेन होगा। यह राजमार्ग तीन राज्यों से जुड़ेगा। 13.70 किलोमीटर टू लेन को फोरलेन बनाने में 197 करोड़ 40 लाख खर्च होंगे। अब ये काम चुनावी आचार संहिता खत्म होने के बाद जून महीने के बाद शुरू होगा।

बता दें कि इस कार्य के लिए शासन की अनुमति मिल चुकी है। निर्माण कार्य होने के बाद वाहन वाराणसी जाने की बजाए छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व बिहार के साथ ही सोनभद्र चले जाएंगे। फोरलेन को सरकारी भूमि पर बनवाया जाएगा। इसके साथ ही भूमि अधिग्रहण की जाएगी। इसके लिए 23 करोड़ रुपये मुआवजा के तौर पर किसानों को दिए जाएंगे। जल्द ही काम शुरू होगा।

यह राजमार्ग वर्तमान में टू लेन है। निर्माण के बाद यह फोरलेन हो जाएगा। इसमें डिवाइडर भी होगा। प्रथम चरण में उक्त मार्ग गोधना मोड़ (चकिया मोड़) से आरंभ होकर बबुरी तक जाएगा। मार्ग चौड़ीकरण में आने वाले बिजली के खंभे शिफ्ट करने के लिए 1.70 करोड़ व पेड़ों की हटाने के लिए 5.50 करोड़ की धनराशि शासन ने स्वीकृत की है।

कुछ मकान के ध्वस्तीकरण व भूमि अधिग्रहण के लिए 23.10 करोड़ मिले हैं। अब तक छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व सोनभद्र (प्रमुख खदान डाला व सुकृत) से गोरखपुर, कुशीनगर देवरिया, बलिया व बिहार जाने वाले वाहनों को वाराणसी से होकर गुजरना पड़ता था। इससे प्रायः वाहन चालकों की जाम का सामना करना पड़ता था।

राजमार्ग का निर्माण होने से उक्त राज्यों से आने वाले वाहनों को सुगम राह उपलब्ध होगी। वाराणसी को भी जाम से निजात मिलेगी। चंदौली में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सुगम यातायात से रोजगार का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
मोहनसराय-पीडीडीयू-चकिया स्टेट हाईवे 120 के बनने के बाद द्वितीय चरण के फोरलेन के लिए रणनीति बनाई गई है। इसके बीच में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
बताते चलें कि गगन सिंह आरीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग वाराणसी ने बताया कि मोहनसराय-मुगलसराय-चकिया स्टेट हाईवे 120 के निर्माण की स्वीकृत मिल चुकी है। आगे की प्रक्रिया चुनाव के बाद पूरी कर जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*