मोहरगंज में मारपीट मामले में खुशबू किन्नर समेत कई पर मुकदमा दर्ज, लगता है फंसेंगे दरोगा अतुल प्रजापति भी
चंदौली के मोहरगंज बाजार में पुरानी रंजिश और अवैध वसूली को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने खुशबू किन्नर समेत कई लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी अतुल प्रजापति की भूमिका संदिग्ध है।
मोहरगंज बाजार में खूनी संघर्ष
खुशबू किन्नर समेत कई पर केस
लाठी-डंडों और रॉड से हमला
पीड़ित के सिर में गंभीर चोट
पुलिस मामले की जांच में जुटी
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहरगंज बाजार में पिछले दिनों हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पुराने विवाद और रंगदारी मांगने के आरोप में खुशबू किन्नर समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि मामले की मुख्य आरोपी खुशबू किन्नर वर्तमान में किसी अन्य मामले में जेल में बंद है। वहीं मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी अतुल प्रजापति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर खुशबू किन्नर को थाना प्रभारी इतना संरक्षण क्यों देते थे और खुशबू किन्नर से उनका क्या कनेक्शन था..?

रंगदारी मांगने और जानलेवा हमले का आरोप
धानापुर थाना क्षेत्र के करी गांव निवासी आशीष यादव पुत्र पंकज यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि जनवरी महीने में वह अपने भाई आशुतोष के साथ मोहरगंज बाजार खरीदारी करने गया था। इसी दौरान खुशबू किन्नर, बाबूलाल और उनके साथ आए आठ-दस अन्य लोगों ने जबरन पैसे की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने अभद्रता की और मना करने पर लाठी-डंडे व रॉड से हमला कर दिया। हमले में आशीष यादव के सिर पर गंभीर चोट आई।
तत्कालीन बलुआ थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति की भूमिका संदिग्ध
इस मामले को लेकर तत्कालीन बलुआ थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति के ऊपर खुशबू किन्नर को बचाने का एक और मामला सामने आया है, जिसमें मोहरगंज बाजार में जनवरी महीने में आशीष यादव पुत्र पंकज यादव करी गांव के निवासी के साथ मारपीट सहयोगियों के साथ खुशबू किन्नर द्वारा किया गया था। घटना के बाद उनके भाई और आसपास के ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ। स्वस्थ होने के बाद पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर बलुआ थाने में तहरीर दी। लेकिन उस समय के थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित अधिकारियों के भी यहां चक्कर लगाया, लेकिन पुराने साहब ने भी पीड़ित की पुकार नहीं सुनी। अब 3 महीने बाद वर्तमान थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने पुराने विवाद को लेकर खुशबू किन्नर समेत कई लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह बोले- साक्ष्यों के आधार पर होगा एक्शन
इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि आशीष यादव के साथ कुछ लोगों द्वारा जनवरी महीने में मारपीट की गई थी वह तहरीर लेकर इधर-उधर भटक रहा था, उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जब मेरे संज्ञान में मामला आया तो मेंरे द्वारा वीडियो और साक्ष्य के आधार पर निहित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर पुलिस की टीम साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








