जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, जिले में लड़कियों के लिए मांगी साइंस की पढ़ाई ​​​​​​​

चंदौली जिले की रहने वाली राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनपद चंदौली की समस्याओं से अवगत कराया गया।
 

BJP की राज्यसभा सांसद हैं दर्शना सिंह

मुख्यमंत्री के सामने रखी जिले की बड़ी समस्या

बालिका इंटर कॉलेज के लिए साइंस की मान्यता की गुहार 

 

 चंदौली जिले की रहने वाली राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनपद चंदौली की समस्याओं से अवगत कराया गया। इस दौरान उन्होंने चंदौली जिला मुख्यालय पर स्थित कॉलेज में  बालिकाओं के लिए विज्ञान की कक्षा संचालित करने के लिए मांग की।

 आपको बता दें कि आज लखनऊ में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली के जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग की शिक्षा की मान्यता दिलाने के संबंध में चर्चा की।  

इसके साथ ही, जनपद चंदौली में सड़क विकास से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से बातचीत हुई। सांसद ने क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए और मुख्यमंत्री से शीघ्र समाधान की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।  

बालिका शिक्षा में नई उम्मीदें

  
चंदौली जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, जो लगभग 65 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय है, में इंटरमीडिएट स्तर तक करीब 800 छात्राएं पढ़ रही हैं। लेकिन इस विद्यालय में विज्ञान वर्ग की मान्यता नहीं है।

 सांसद दर्शना सिंह की इस पहल से अगर यह मान्यता मिलती है, तो छात्राएं विज्ञान वर्ग की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। यह कदम "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान को नई सार्थकता प्रदान करेगा।  

जनपद की बेटियों की उपलब्धियां


चंदौली की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रही हैं। हाल ही में, बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज के प्रथम सत्र में जिले की दो बेटियों ने प्रवेश प्राप्त किया। साथ ही, पिछले वर्ष जिले की एक बेटी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईपीएस कीर्ति त्रिपाठी इसके साथ ही मुगलसराय विधानसभा की  बेटी ने बिहार पीसीएस जे परीक्षा में टॉप कर  गौरव हासिल किया।  

जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग की मान्यता मिलने से यह बालिका शिक्षा में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह पहल न केवल क्षेत्र की बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाएगी, बल्कि समाज में महिलाओं की सशक्त भागीदारी को भी सुनिश्चित करेगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*