जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में राज्यसभा सांसद के नेतृत्व में निकाली गई कलश यात्रा, ये किया आह्वान

राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव का काल है, जो पूरे वर्ष मनाया जायेगा। जिसके द्वारा लोगों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना जगाकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जायेगा।
 

लोगों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने की पहल

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की पहल

सांसद दर्शना सिंह ने लिया कलश यात्रा में भाग

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत आज चंदौली में बबुरी के पास मुस्तफापुर बिनपुरवा में राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभाग किया।

mp darshana singh

राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव का काल है, जो पूरे वर्ष मनाया जायेगा। जिसके द्वारा लोगों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना जगाकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जायेगा। इसके लिए पूरे देश में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि  इस कार्यक्रम के तहत हमारे देश के शहीद के परिजनों को सम्मानित करने को लेकर उनके घर जाना है और शहीद स्थल, हर घर व हर गांव से एक चुटकी माटी लेने के लिए कलश यात्रा निकाली जा रही है। इस मिट्टी का उपयोग अमृत वाटिका के निर्माण में किया जायेगा।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पौधे का रोपण भी किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और समर्पण की भावना को याद रखने का आह्वान किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*