जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बजहां गांव में दर्शना सिंह ने किया नमो घाट का लोकार्पण, महिलाओं से लिया आशीर्वाद

दर्शना सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की दोनों सरकारें मिलकर एक साथ गांव से लेकर शहरों के विकास के लिए काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत काल में अमृत सरोवर सुंदरीकरण का जो संकल्प लिया था, वह गांव-गांव तक साकार हो रहा है।
 

सांसद निधि से 8.22 लाख रुपए खर्च करके बना है घाट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को सराहा

केन्द्र व राज्य सरकार के काम भी गिनाए

महिलाओं के साथ छठ पूजा में हुयीं शामिल

अपने गृह जनपद चंदौली में राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने रविवार को बजहा ग्राम सभा में जकर सांसद निधि से 8.22 लाख रुपए खर्च करके निर्मित अमृत सरोवर तालाब के घाट का लोकार्पण किया। इसके बाद महिलाओं के साथ छठ पूजा में भी शामिल हुईं।

भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद और भारतीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने रविवार को चंदौली सदर विकासखंड के बजहां ग्राम सभा में अमृत सरोवर में बने नमो घाट का शुभारंभ किया। साथ ही साथ डाला छठ पर्व पर महिलाओं से मुलाकात करके पूजा में सम्मिलित हुईं और उन सभी लोगों का आशीर्वाद भी लिया।

MP Darshana Singh

 इस दौरान दर्शना सिंह ने महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा कि अमृत सरोवर तालाब में 8 लाख 22 हजार रुपए खर्च करके नमो घाट बनाया गया है, जिससे छठ पर्व पर सभी व्रत करने वाली महिलाएं आसानी से अपनी पूजा कर सकती हैं। यह महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ा उपहार होगा, क्योंकि पहले उन्हें छठ पूजा के लिए नहरों या अन्य जगहों पर जाना होता था, जहां तमाम तरह की मुश्किलें होतीं थीं।

MP Darshana Singh

दर्शना सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की दोनों सरकारें मिलकर एक साथ गांव से लेकर शहरों के विकास के लिए काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत काल में अमृत सरोवर सुंदरीकरण का जो संकल्प लिया था, वह गांव-गांव तक साकार हो रहा है। सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि हमें अमृतसरोवर पर नमो घाट का उद्घाटन करने का अवसर इसीलिए मिला है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने हर गांव के हर तालाबों को संरक्षण की बात सोची। आज या अमृत सरोवर एक सुंदर स्वरूप धारण कर चुका है।

 इस अवसर पर पत्रकार तारकेश्वर सिंह, ग्राम प्रधान कल्लू सिंह, शिवराज सिंह, अरुण सिंह तथा संजय गुप्ता समय तमाम भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सरोवर किनारे पक्का घाट बनने पर व्रती महिलाओं ने प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर तारकेश्वर सिह, ग्राम प्रधान कल्लू सिंह, शिवराज सिंह, अरुण सिंह, संजय गुप्ता मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*