जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सांसद दर्शना सिंह ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, जन्मदिन की दी बधाई

यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भेंटकर जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके बधाई दी है। 
 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन आज

विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में भी मनाया जा रहा है आज का दिन

अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 जून को अपना 53वां जन्मदिन मनाएंगे। इस दिन को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जो पर्यावरण के प्रति उनकी गहरी रुचि के कारण उनके लिए विशेष महत्व रखता है। इस साल यह दिन और भी खास होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने हेतु दृढ़ संकल्पित यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर लोग बधाई दे रहे हैं। 

भाजपा की राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ महिला नेता दर्शना सिंह ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके उनको बधाई दी है और उनको न्यायप्रिय, कर्मयोगी एवं उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने हेतु दृढ़ संकल्पित होने की बात कही है। यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भेंटकर जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके बधाई दी है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन 5 जून इस बार और भी खास होने जा रहा है, क्योंकि यह तिथि विश्व पर्यावरण दिवस के साथ मेल खाती है। इस दिन अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार और अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि इस बार यह आयोजन और भी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि मुख्यमंत्री न केवल विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेंगे, बल्कि राम मंदिर में राम दरबार के अनावरण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भी भाग लेंगे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*