जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है अधिवक्ताओं का आक्रोश, आज पुतला फूंक करके दे दी चेतावनी

जिला मुख्यालय पर न्यायालय निर्माण के लिए भूमि आवंटित हो चुकी है। परंतु शासन से धनराशि अवमुक्त नहीं होने के चलते निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। इसी को लेकर चंदौली के अधिवक्ता लगातार 78 दिनों से आंदोलित है।
 

न्यायालय भवन निर्माण की मांग पकड़ रही जोर

अधिवक्ताओं ने फूंका केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय और विधायक का पुतला

सरकार और राजनेताओं के खिलाफ लगाए जमकर नारे


चंदौली जिले में संयुक्त बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शनिवार को सदर तहसील के समीप केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय और भाजपा के विधायकों का पुतला फूंककर आरोप लगाया कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते न्यायालय की भूमि पर निर्माण कर शुरू नहीं हो पा रहा है। देवताओं ने सारा दोस्त भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं पर मरते हुए कहा कि इन्हीं के लापरवाही के चलते चंदौली जनपद में अपेक्षित कार्य नहीं हो रहे हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधि विकास कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं, बल्कि योगी और मोदी के नाम पर वोट बटोरने का काम जरूर करते हैं।

बताते चलें कि जिला मुख्यालय पर न्यायालय निर्माण के लिए भूमि आवंटित हो चुकी है। परंतु शासन से धनराशि अवमुक्त नहीं होने के चलते निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। इसी को लेकर चंदौली के अधिवक्ता लगातार 78 दिनों से आंदोलित है। लोग न्यायालय भूमि पर निर्माण कार्य करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। परंतु आंदोलन के दौरान स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधियों के द्वारा अधिवक्ताओं से वार्ता करना उचित नहीं समझ गया। इसको लेकर अधिवक्ताओं में भाजपा के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त है।

इस मौके पर संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, विधायक सुशील सिंह, विधायक रमेश जायसवाल का पुतला फूकने के बाद जमकर नारेबाजी की। सिविल बार के पूर्व महामंत्री धनंजय सिंह ने कहा कि संगठन के द्वारा लगातार पुतला दहन का कार्यक्रम किया जाएगा।

 जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी चुनौती देते हुए अधिवक्ताओं ने कहा है कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह का आक्रोश और प्रदर्शन जारी रहेगा ताकि उनको इस बात का एहसास दिलाया जा सके की जनता आप उनकी हकीकत जान चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*