जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली ब्लॉक के लिए सांसद खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन ​​​​​​​

चंदौली जिले में सांसद खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धा प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए आज चंदौली जिले के सांसद और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली जिले में आ रहे हैं।
 

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय आज आ रहे चंदौली

सांसद खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धा प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ

जानिए पूरा कार्यक्रम व प्रोटोकॉल

 

चंदौली जिले में सांसद खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धा प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए आज चंदौली जिले के सांसद और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली जिले में आ रहे हैं। उनके जारी किए गए प्रोटोकॉल के अनुसार सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय सांसद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए 4 फरवरी 2024 को सुबह 11:00 बजे अशोक इंटर कॉलेज बबुरी पहुंचेंगे।

जानकारी में बताया जा रहा है कि सांसद खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन अशोक इंटर कॉलेज बबुरी में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें ब्लॉक स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र मेडल और ट्रैक शूट देकर सम्मानित किया जाएगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि जनपद में  सांसद खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 4 फरवरी, 2024 से जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, चन्दौली द्वारा किया जा रहा है।  ब्लाक स्तरीय सांसद खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धा का उद्घाटन डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय रविवार को अशोक इण्टर कालेज, बबुरी में करेंगे।  

 कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता क्रमशः वालीबाल कबड्डी, एथलेटिक्स महिला/पुरूष वर्ग एवं महिला/पुरूष कुश्ती (5 भार वर्गों) व सांस्कृतिक स्पर्धा का आयोजन किया जायेगा। 4 फरवरी को होने वाले प्रतियोगिता में चन्दौली ब्लॉक के ही खिलाडी प्रतिभाग करेंगे। ब्लॉक स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, मेडल एवं ट्रैकशूट पुरस्कार के रूप में दिया जायेगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*