जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

धानापुर इलाके में मनाया जाएगा मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन, बंटेगा कंबल

चंदौली जिले में मन से मुलायम इरादों से लोहा कहे जाने वाले सपा के संरक्षक व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सोमवार को 82 वर्ष के हो रहे हैं।
 

 मनाया जाएगा मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

गरीबों, निराश्रितों  को बंटेगा कंबल

चंदौली जिले में मन से मुलायम इरादों से लोहा कहे जाने वाले सपा के संरक्षक व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सोमवार को 82 वर्ष के हो रहे हैं। इस पावन बेला को यादगार व गरीबों, निराश्रितों के मददगार बनाने के लिए सपा के राष्ट्रीय मनोज कुमार सिंह डब्लू धानापुर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर मुलायम सिंह यादव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान गरीबों में कंबल वितरण कार्यक्रम भी रखा गया है। साथ ही अन्य कार्यक्रम जन्मोत्सव की कड़ी में होंगे। 


इस बात की जानकारी देते हुए मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि सपा संरक्षक नेताजी मुलायम सिंह यादव का पूरा जीवन ही दर्शन है। उन्होंने लोहिया जी के समाजवाद को आगे बढ़ाया। अपने राजनीतिक जीवन को उन्होंने यूपी के जनता के उत्थान में समर्पित कर दिया। उन्होंने दबे कुचले लोगों के अंदर छूपे राजनीतिक हूनर को तलाशा और उन्हें तरासकर राजनीतिक मंच देने का काम किया है। आज हम सभी को उनकी प्रेरणा से प्रेरित होकर देश व समाज के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है, ताकि समतामूलक समाज की स्थापना की जा सके। 

Mulayam Singh Yadav 82th Birthday Manoj Singh w

इस अवसर पर उनके कार्यों को स्मरण करने व समाज को संदेश देने के लिए धानापुर में छोटा सा आयोजन किया जा रहा है, जिससे उन्हें दीर्घायु होने की आशीष मिले।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*