जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सायरा बानो को मिलेगा सम्मान, गंगा के लिए काम करने का मिला है इनाम

चंदौली जनपद की महिला जिला पंचायत सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय मेंबर सायरा बानो को आगमी  8 दिसंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
 

8 दिसंबर को लखनऊ में होगा सम्मान

सरकार के जल शक्ति मंत्री द्वारा किया जाएगा सम्मानित

उत्तर प्रदेश जल निगम के मुख्यालय परिसर में होगा आयोजन

चंदौली में गंगा के लिए काम करती हैं सायरा बानो

चंदौली जनपद की महिला जिला पंचायत सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय मेंबर सायरा बानो को आगमी  8 दिसंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए नमामि गंगे तथा ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग के परियोजना निदेशक और सचिव डॉक्टर बलकार सिंह के द्वारा पत्र जारी करके उनको सूचना दी गई है।

 

 प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश जल निगम के मुख्यालय परिसर में उपस्थित होने वाले सम्मान समारोह में सायरा बानों शामिल होने के लिए जाएंगी। 

 

आपको बता दे कि जनपद चंदौली में गंगा की अविरलता, निर्मलता, संरक्षण और स्वच्छता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा सायरा बानो को चंदौली जनपद में चयनित किया गया है।

 

sayara

जनपद स्तर पर गंगा निर्मलीकरण में महिलाओं की भूमिका को बढ़ावा देने के लिए चलाये जा रहे अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए वन विभाग द्वारा महिला जिला पंचायत सदस्य शायरा बानो को नामित किया गया था। जिसके क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वन विभाग को पत्र जारी करते हुए इस आशय की सूचना दी गयी कि आगामी 8 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे महिला जिला पंचायत सदस्य सायरा बानो को लखनऊ स्थित जल निगम मुख्यालय परिसर में जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्मानित किया जायेगा। उक्त सूचना का पत्र मिलने पर क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला पंचायत सदस्य को बधाई दिया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*