जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

नमो घाट पर होने वाले भव्य एयर शो को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने किया स्थलीय निरीक्षण

गंगा तट स्थित नमो घाट पर होने वाले भव्य एयर शो को लेकर तैयारियां तेज। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए।

 
 

 नमो घाट पर भव्य एयर शो की तैयारी

 DM-SP ने किया स्थलीय निरीक्षण

25 जगह चिह्नित हुए पार्किंग स्थल

रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश

अतिक्रमण मुक्त रहेंगे प्रमुख मार्ग

गंगा तट स्थित प्रसिद्ध नमो घाट पर आगामी दिनों में होने वाले भव्य एयर शो को लेकर प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भीड़ प्रबंधन तक की हर छोटी-बड़ी चीज की बारीकी से समीक्षा की।

namo-ghat-air-show-dm-sp-inspection-security-plan

सभी मार्ग रहेंगे अतिक्रमण मुक्त

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने साफ निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल तक आने वाले सभी प्रमुख रास्तों को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त रखा जाए। इससे दर्शकों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। साथ ही पूरे घाट क्षेत्र को कई सेक्टरों में बांटा गया है, जहां सीसीटीवी कैमरे, वाटर टैंकर और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि एयर शो में बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की उम्मीद है, इसलिए सुरक्षा में कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए। हर सेक्टर में अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

namo-ghat-air-show-dm-sp-inspection-security-plan

25 जगह पार्किंग, विशेष रूट डायवर्जन प्लान

एयर शो के दौरान स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और दूर-दराज से आने वाले दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि शहर में 25 अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं ताकि वाहनों की पार्किंग में कोई दिक्कत न हो। प्रमुख चौराहों और नमो घाट की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इससे जाम की स्थिति नहीं बनेगी और लोग आसानी से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे।

namo-ghat-air-show-dm-sp-inspection-security-plan

आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल बनाकर समय से अपनी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी समझें और समय पर काम पूरा करें।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता (प्रांतीय खंड) राजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार, उप जिलाधिकारी (पीडीडीयू नगर), अधिशासी अधिकारी (पीडीडीयू नगर), ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित पुलिस और सिविल प्रशासन के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*